img-fluid

UP में आतंकी साजिश नाकाम… निशाने पर थे अस्पताल, स्कूल और BJP ऑफिस

June 09, 2026

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ है. जांच एजेंसीयों के मुताबिक आरोपियों ने दिल्ली एनसीआर में दहशत फैलाने की तैयारी की थी. बताया जा रहा है कि नोएडा में बीजेपी कार्यालय, अस्पताल, स्कूल और एकप्रतिष्ठान को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी. एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि हमले को अंजाम देने के लिए हथियार और विस्फोटक सामग्री पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब के रास्ते भारत में पहुचाई जानी थी. इसके बाद नोएडा में बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाना था.

जांच एजेंसी के अनुसार 23 अप्रैल को नोएडा सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में तुषार चौहान और समीर खान को गिरफ्तार किया गया था. दोनों से पूछताछ के बाद 27 मई को सहारनपुर से महकाब शाहरुख , गगनदीप उर्फ गुरु और मुशर्रफ को एटीएस ने गिरफ्तार किया गया. जांच में दावा किया गया कि आरोपी पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में थे और हमले के लिए हथियार, विस्फोटक हासिल करने की कोशिश कर रहे थे.


  • एटीएस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपी पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में थे. आरोप है कि शहजाद भट्टी और आबिद जट जैसे गिरोह से जुड़े लोगों की मदद से हथियार और विस्फोटक जुटाने की कोशिश की जा रही थी. एजेंसी को शक है कि देश के अंदर मौजूद स्लीपर सेल की मदद से इस पूरी साजिश को आगे बढ़ाया जा रहा था. फिलहाल मोबाइल और अन्य डिजिटल सबूत के आधार पर नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश की जा रही थी.

    एटीएस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों को अभी हथियार और विस्फोटक नहीं मिले थे, इससे पहले ही कार्रवाई करते हुए इन सभी को पकड़ लिया गया. फिलहाल इनके कब्जे से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है. एटीएस ने गिरफ्तार आरोपियों से जुड़ी रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय भेज दी है. साथ ही स्लीपर सेल से जुड़े लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है. आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

    Share:

  • PM मोदी के 12 साल: चंद्रबाबू नायडू बोले- स्वर्णिम युग की ओर भारत

    Tue Jun 9 , 2026
    नई दिल्ली: मोदी सरकार के कामकाज के आज 12 वर्ष पूरे हो गए. आज ही के दिन 9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. आज उनके कार्यकाल के 4398 दिन पूरे हो गए हैं. अब वो सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved