img-fluid

पन्ना में लोकायुक्त की कार्रवाई, रिश्वत लेते जल संसाधन विभाग के दो कर्मचारी गिरफ्तार

October 28, 2026

पन्ना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले में सागर लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने जल संसाधन विभाग के सीनियर अकाउंट ऑफिसर और एक लिपिक को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त की यह कार्रवाई मझगाएं डैम की नहर का बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगे जाने पर की गई थी। ठेकेदार गौरव तोमर ने इस मामले की शिकायत सागर लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई थी, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल, लोकायुक्त की आगे की कार्रवाई जारी है।


  • Share:

  • पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान नीति में कोई बदलाव नहीं...विदेश मंत्रालय ने साफ किया भारत का रुख

    Wed Oct 28 , 2026
    नई दिल्ली: भारत की पाकिस्तान नीति (Pakistan Policy) में कोई बदलाव नहीं हुआ है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को लेकर जो नीति तय की थी, वह अब भी कायम है. उन्होंने कहा कि इस नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है. रणधीर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved