img-fluid

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की दिशा ही बदल दी – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू

June 10, 2026


अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (Andhra Pradesh Chief Minister N. Chandrababu Naidu) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देश की दिशा ही बदल दी (Has changed the very direction of the Country) ।


  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4,399 दिनों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए उन्हें बधाई दी । अपने संदेश में नायडू ने कहा कि कुछ नेता केवल देश का संचालन करते हैं, जबकि कुछ नेता देश की दिशा ही बदल देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व दूसरी श्रेणी में आता है।

    चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के लंबे कार्यकाल की पहचान भारत को हर स्तर पर बदलने के उनके सतत प्रयास रहे हैं। मोदी सरकार ने आम नागरिकों के दैनिक जीवन से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया है। उनके अनुसार, यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि उस परिवर्तनकारी दौर का प्रतीक है जिसने देश के हर क्षेत्र और हर वर्ग को प्रभावित किया है।

    मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विभिन्न बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक साधारण परिवार तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने से लेकर चंद्रयान मिशन के जरिए चंद्रमा तक भारत की पहुंच सुनिश्चित करने तक, देश ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की उम्मीदों को मजबूती देने और सीमाओं पर तैनात सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने में भी मोदी सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सबसे बड़ी विशेषता कल्याणकारी योजनाओं और विकास के बीच संतुलन स्थापित करना रही है। समाज के कमजोर वर्गों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाया गया, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े, विकास को गति मिली और देश की आर्थिक नींव और अधिक मजबूत हुई। यह दिखाता है कि संवेदनशील शासन और बड़े विकासात्मक लक्ष्य एक साथ आगे बढ़ सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि आज भारत अपने भविष्य को लेकर पहले से अधिक आत्मविश्वासी, महत्वाकांक्षी और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित दिखाई देता है। यह बदलाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। आंध्र प्रदेश के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य सरकार ‘स्वर्ण आंध्र’ के निर्माण और प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने में अपना पूरा योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य के सहयोग से देश विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।

    Share:

  • दुरुपयोग के चलते उज्ज्वला योजना में घटाई एलपीजी सिलेंडरों की संख्या - केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

    Wed Jun 10 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Minister Hardeep Singh Puri) ने कहा कि दुरुपयोग के चलते (Due to Misuse) उज्ज्वला योजना में एलपीजी सिलेंडरों की संख्या घटाई (Number of LPG cylinders under Ujjwala Scheme Reduced) । प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत सब्सिडी वाले सिलेंडर्स की संख्या को घटाकर वार्षिक स्तर पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved