
इंदौर। इंदौर (Indore) जिला कोर्ट (District Court) बार एसोसिएशन चुनाव (Association Elections) को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष (Chairman) पद के दावेदार राजेश खंडेलवाल ने चुनाव अधिकारी से नामांकन फॉर्म प्राप्त किया। इस दौरान उनके समर्थन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे, जिससे जिला न्यायालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
राजेश खंडेलवाल के साथ युवा एवं वरिष्ठ वकीलों का उत्साहपूर्ण समर्थन नजर आया। समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी करते हुए आगामी चुनाव में जीत का भरोसा जताया। जिला कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और अधिक गर्म कर दिया।
कई अधिवक्ताओं का कहना है कि जिला कोर्ट के चुनावों में पहली बार इतना उत्साह और जनसमर्थन देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से युवा वकीलों में राजेश खंडेलवाल को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पूरे परिसर में चुनावी चर्चा का माहौल बना रहा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved