img-fluid

180 बच्चों के लिए मसीहा बने रश्मिका-विजय, स्कॉलरशिप देकर संवारा भविष्य

June 14, 2026

मुंबई: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जैसे पॉवर कपल एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. लेकिन इस बार वे अपनी किसी शादी के रीति-रिवाजों के लिए नहीं बल्कि एक नेक काम के लिए हेडलाइन्स बटोर रहे हैं. दरअसल, इस जोड़े ने तेलंगाना में अपने ‘देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट’ के जरिए 180 मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की है.

180 बच्चों का भविष्य हुआ सुरक्षित
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने पिता के पैतृक गांव तेलंगाना के अछमपेट मंडल (Achampet Mandal) के थम्मनपेट गांव में आयोजित किया गया, जो विजय देवरकोंडा के पिता का जन्मस्थान है. वहां पर 44 सरकारी स्कूलों के 9वीं और 10वीं कक्षा के होनहार छात्रों को स्कॉलरशिप मिली है.


  • स्कॉलरशिप प्रोग्राम से जुड़ी मुख्य बातें
    इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए क्षेत्र के 44 सरकारी स्कूलों के 9वीं और 10वीं कक्षा के उन होनहार छात्रों को चुना गया जिन्होंने अकादमिक स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. विजय और रश्मिका ने इस साल फरवरी में ही इस छोटे से सपने की शुरुआत करने का ऐलान किया था, जिसे अब धरातल पर उतारा गया है. विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर चुने गए बच्चों की लिस्ट शेयर करते हुए इसे अपना एक ‘पर्सनल ड्रीम’ बताया. उन्होंने कहा कि वह इस मुहिम को पूरे नागरकुरनूल जिले और फिर पूरे तेलंगाना में फैलाना चाहते हैं.

    फैंस का क्या रहा रिएक्शन?
    रश्मिका और विजय के फैंस ने अपने फेवरेट कपल की ऐसी उदारता देखकर खूब प्रशंसा की. इस इवेंट के दौरान रश्मिका मंदाना ने खुद को “रश्मिका मंदाना देवरकोंडा” कहकर संबोधित किया, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचा. साथ ही इवेंट से दोनों का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें रश्मिका प्यार से विजय का पसीना पोंछती नजर आ रही हैं.

    Share:

  • भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता ऐसी टेक्नोलॉजी है जो मानवता की सेवा करे - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Sun Jun 14 , 2026
    नीस । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता (India’s top Priority) ऐसी टेक्नोलॉजी है जो मानवता की सेवा करे (Is Technology that serves Humanity) । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved