img-fluid

कंप्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री मोदी के राज में भारतीय होने का मतलब दुर्गति है – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

June 14, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने कहा कि कंप्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री मोदी के राज में (Under the rule of compromised Prime Minister Modi) भारतीय होने का मतलब दुर्गति है (Being Indian means facing Miserable Plight) ।


  • राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर एक और पोस्ट लिखते हुए कहा कि कंप्रोमाइज्ड पीएम के राज में एक भारतीय होने का मतलब दुर्गति है। विदेशी ताकत हमारे नागरिकों को मारती है। हमारी सरकार एक आज्ञाकारी नौकर की तरह चुप-चाप आदेश मान लेती है – और हमारे नागरिक सड़ने के लिए छोड़ दिए जाते हैं। इस भारतीय को घर लाइए। अभी।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियों के बीच हुई बातचीत को लेकर पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला । राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर पीएम मोदी की कूटनीति पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को अमेरिका का ‘आज्ञाकारी नौकर’ तक बता दिया। राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका खुले आम लोगों के मारने का आदेश दे रहा है और हमारे कंप्रोमाइज्ड पीएम चुप्पी साधे बैठे हैं।

    राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की हत्या के चंद दिन बाद – न अफसोस, न माफी। उल्टा, अमेरिका ने आदेश देना जारी रखा है। उनके शब्द पढ़िए-अमेरिकी सेना के आदेश तुरंत मानें। कोई उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक आजाद देश इस तरह की भाषा कभी नहीं सहेगा। लेकिन हमारे कंप्रोमाइज्ड पीए चुप साधे बैठे हैं। एक आज्ञाकारी नौकर की तरह सुनते हैं, और आदेश मान लेते हैं। कंप्रोमाइज्ड पीएम देश के सम्मान की रक्षा नहीं करेगा – क्योंकि जो देश का अपमान करते हैं, वो उन्हीं के वश में हैं।

    बता दें कि अमेरिकी नौसेना और सेंट्रल कमांड ने ओमान के तट के नजदीक लगातार तीन दिनों में तीन अलग-अलग हमले किए। इस हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई। इस मौत के बाद देश में विपक्षी पार्टियां सरकार पर लगातार हमलावर हो रही हैं। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने को गलत बताते हुए, भारत ने नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के चार्ज डी’अफेयर्स ‘जेसन मीक्स’ को तलब कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

    Share:

  • MP में बड़ा हादसा, ट्रेन में आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 4 मौत

    Sun Jun 14 , 2026
    मुरैना: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना में रविवार शाम एक बहुत दुखद हादसा हुआ. उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की झूठी अफवाह फैली और घबराकर ट्रैक पर उतरे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इस हादसे में चार ज्यादा लोगों की जान चली गई. मुरैना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved