img-fluid

एक दिन में टीम इंडिया खेलेगी 3 मुकाबले, सुबह से शाम तक होगा एक्शन

June 16, 2026

मुंबई। टीम इंडिया इस वक्त अलग अलग क्रिकेट के मैदानों पर खेल रही है। अफगानिस्तान का भारत दौरा चल ही रहा है। जिसमें तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। भारत ए की टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां ट्राई सीरीज जारी है। वहीं इंग्लैंड में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप भी खेला जा रहा है। खास बात ये है कि इन सभी में बुधवार यानी 17 जून को टीम इंडिया खेलने उतरेगी। सुबह से लेकर शाम को क्रिकेट का भरपूर रोमांच होगा। इसलिए सभी मैचों का टाइम आप नोट कर लीजिए, ताकि कोई भी मैच आपसे छूट ना जाए।

पहले बात करते हैं, उस टीम की जिसमें युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं। तिलक वर्मा की कप्तानी में भारत की ए टीम श्रीलंका में है, जहां तीन देशों के बीच सीरीज खेली जा रही है। इसमें भारत का आखिरी लीग मैच बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में अफगानिस्तान भारतीय टीम को पीट दिया। तीसरे मैच में फिर से भारत का सामना श्रीलंका से हुआ। 50 ओवर का मुकाबला टाई रहा, लेकिन इसके बाद जब सुपर ओवर हुआ तो उसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। अब अगर टीम को इस टूर्नामेंट का फाइनल खेलना है तो अफगानिस्तान को हराना होगा। ये मैच भारतीय समय अनुसार सुबह दस बजे से शुरू होगा। चूंकि ये वनडे है और 50 ओवर का होगा, इसलिए इसके खत्म होने का वक्त करीब छह बजे का रहेगा।


  • इसके बाद बात दूसरे मैच की करते हैं। यहां भी भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन इसमें सीनियर टीमें आपस में टकराएंगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसका पहला मैच टीम इंडिया ने आसानी से अपने नाम किया था। अब दूसरे मैच की बारी है, जो कि 17 जून को ही खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश होगी कि इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा किया जाए। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया करीब डेढ़ बजे इस मुकाबले के लिए मैदान में उतरेगी। ये भी वनडे यानी 50 ओवर का मैच है, इसलिए ये करीब आठ से साढ़े आठ बजे तक चलेगा।

    अब बात करते हैं शाम के मैच की, जो कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम पहले ही मैच में पाकिस्तान को पीट चुकी है। अब दूसरे मैच की बारी है। इस बार भारत का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा। ये मैच शाम को सात बजे से शुरू होगा। ये टी20 मुकाबला होगा, इसलिए करीब साढ़े दस बजे तक खत्म हो जाएगा। यानी सात बजे से करीब आठ बजे तक एक वक्त ऐसा होगा, जब मैंस और वूमेंस टीमें अलग अलग जगह मैदान पर होंगी। देखना होगा कि कौन सी टीम इसमें बाजी मारती है।

    Share:

  • अकासा एयर ने मुंबई और नोएडा के बीच शुरू की फ्लाइट, नवी मुंबई एयरपोर्ट के लिए मिलेगी सेवाएं

    Tue Jun 16 , 2026
    नोएडा। भारतीय एयरलाइन कंपनी अकासा एयर ने मुंबई और नोएडा के बीच फ्लाइट सेवाएं शुरू कर दी हैं। अकासा एयर ने मंगलवार को सुबह नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अपनी पहली फ्लाइट QP-2017 को रवाना किया था। इस नई सर्विस से मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन और दिल्ली-एनसीआर के बीच डायरेक्ट एयर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved