img-fluid

‘बंटवारा 1947’ के किरदारों से उठा पर्दा, बिखरते दौर में साहस की मिसाल बने ये चेहरे

June 17, 2026

डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने की तैयारी में हैं। अपने दमदार और भावनात्मक अभिनय से लाखों दिलों पर राज करने वाले सनी देओल अब आमिर खान के प्रोडक्शन तले बन रही ‘बंटवारा 1947’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाके के लिए तैयार हैं। पिछले दिनों ही फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया था और अब मेकर्स ने ‘बंटवारा 1947’ के कैरेक्टर पोस्टर्स भी जारी कर दिए हैं। इन पोस्टर्स के साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म के कलाकारों और किरदारों पर से भी पर्दा उठा दिया है। जारी किए गए पोस्टर में ताकत, मासूमियत और अटूट जज्बे से भरे अलग-अलग चेहरे नजर आते हैं। ये पोस्टर देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ को लेकर दर्शकों के बीच लगातार उत्साह बना हुआ है, जिसे देखते हुए मेकर्स ने उन किरदारों से पर्दा उठाया है, जो पार्टिशन के दौरान साहस और उम्मीद के प्रतीक बनकर उभरे थे और उस समय दूसरों के लिए खड़े हुए, जब उनके खुद के आसपास की दुनिया बिखर रही थी।


  • मेकर्स ने ‘बंटवारा 1947’ की दुनिया को और करीब से दिखाते हुए फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं। इनमें शबाना आजमी ‘दुर्गावती देवी’ (माई) के किरदार में, सनी देओल ‘सिकंदर मिर्जा’ के किरदार में, प्रीति जी. जिंटा ‘हमीदा बेगम’ के किरदार में, करण देओल ‘जावेद मिर्जा’ के किरदार में, अली फजल ‘हबीब अनवर’ के रूप में और अभिमन्यु सिंह ‘याकूब खान’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म उन लोगों की कहानी बयां करने वाली है, जिन्होंने बंटवारे के कठिन दौर में भी कभी हार नहीं मानी और अपने साहस और धैर्य की मिसाल कायम की।

    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। आमिर खान प्रोडक्शन्स तले बनी इस फिल्म में लगभग तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल साथ काम कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी अन्य डिटेल की बात करें तो इसका संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, वहीं गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Share:

  • सीएम के कार्यक्रम में क्रू मेंबर्स व VIP को दिया गंदा-मटमैला पानी, आयुक्त ने आबकारी अधिकारी को थमाया नोटिस

    Wed Jun 17 , 2026
    शाजापुर। शाजापुर के पोलायकलां तहसील क्षेत्र स्थित सेमलीधाम आश्रम में हाल ही में आयोजित वीआईपी कार्यक्रम के दौरान पीने के पानी की व्यवस्था में हुई गंभीर चूक ने एक बड़ा प्रशासनिक विवाद खड़ा कर दिया है। कार्यक्रम के दौरान वीआईपी और क्रू मेंबर्स को उपलब्ध कराए गए पानी के नमूने लैब जांच में फेल होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved