img-fluid

टीम इंडिया ने वनडे में तोड़ा अपना 22 साल पुराना रिकॉर्ड, पहले ओवर में बना दिए 23 रन

June 20, 2026

डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इसके बाद जब भारतीय टीम टारगेट का पीछा करने उतरी तो पारी की शुरुआत जहां सीधे 5 रनों से हुई तो वहीं जब ओवर खत्म हुआ तो टीम इंडिया का स्कोर 23 रन था। इसी के साथ भारतीय टीम ने किसी वनडे मैच में अपनी पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक रनों का 22 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जिसमें उन्होंने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो के मैदान पर खेले गए वनडे मुकाबले में कुल 22 रन बनाए थे।


  • टीम इंडिया को पारी की पहले गेंद फेंके जाने से पहले ही जहां 5 अतिरिक्त रन मिल गए थे, तो वहीं इसके बाद अफगानिस्तान की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे अजमतुल्लाह ओमारजई ने 2 बॉल सहित कुल चार अतिरिक्त रन भी दिए। वहीं इस पहले ओवर की सभी गेंदों का सामना यशस्वी जायसवाल ने किया जिनके बल्ले से कुल 14 रन देखने को मिले। इसी के साथ पहला ओवर खत्म होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 23 रन था जो अब तक वनडे क्रिकेट इतिहास में भारतीय टीम की पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक रन भी हो गए। पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल के बल्ले से कुल तीन चौके भी देखने को मिले।

    Share:

  • कोल्हापुर में अंबाबाई मंदिर के विकास कार्यों का शिलान्यास किया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने

    Sat Jun 20 , 2026
    कोल्हापुर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कोल्हापुर में अंबाबाई मंदिर के विकास कार्यों का (For development works of Ambabai Temple in Kolhapur) शिलान्यास किया (Laid the Foundation Stone) । करीब 1,500 करोड़ रुपए की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत मंदिर परिसर में नए प्रदक्षिणा मार्ग (प्रदक्षिणा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved