
सिंगरौली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सिंगरौली (Singrauli) से बाल विवाह (Child Marriage) क हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिस लड़के के साथ बड़ी बहन की शादी हुई, उसी लड़के से 13 साल की बच्ची की शादी करने की कोशिश की गई। ये बच्ची उसी लड़की की छोटी बहन थी जिससे शादी तय हुई थी। लड़की के भागने के बाद परिवारवालों ने उस लड़के से कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली बच्ची की शादी कराने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची को बचा लिया है।
ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब बारात आने में कुछ ही घंटे बाकी थे। पुलिस को इस मामले में सूचना देते हुए एक गुमनाम पत्र मिला था जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हे की शादी बड़ी बहन से हुई थी। लेकिन शादी के एक हफ्ते पहले ही वह भाग गई। बमनामी और शादी कैंसिल करनेसे होने वाले नुकसान से बचने के लिए उन्होंने छोटी बहन की शादी उसी दूल्हे से कराने का फैसला किया।
गुमनाम पत्र से खुला राज
हैरानी की बात ये है कि बच्ची की उम्र 13 साल थी लेकिन फिर भी परिवारवालों ने उसकी शादी तय कर दी। सब कुछ परिवार की योजना के हिसाब से ही चल रहा था लेकिन इसी बीच किसी गुमनाम शख्स ने पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी।
एसपी शियाज को भेजे गए पत्र में दावाकिया गया कि 19 जून को एक नाबालिग लड़की की शादी की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला एवं बाल विकास विभाग ने लड़की को अपनी सुरक्षा में ले लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved