img-fluid

कैलाश विजयवर्गीय बोले- जो मुसलमानों हमें काफिर कहते हैं वे हमारी बनाई सड़क पर न चलें, लाडली बहना का पैसा भी न ले

June 23, 2026

इंदौर । मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में गए हैं। विजयवर्गीय ने कुछ मुसलमानों (Muslims) से कहा है कि वे सरकार की बनाई सड़कों पर ना चलें। विजयवर्गीय ने कहा, ‘जो मुसलमान हमें काफिर कहते हैं वो हमारी बनाई सड़क पर ना चलें।’ उन्होंने लाडली बहना योजना का पैसा नहीं लेने को भी कहा। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है। विजयवर्गीय ने मोदी सरकार के मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को दोहराया।’

इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान अब खूब वायरल हो रहा है। विजयवर्गीय ने मंच से कहा, ‘जिस क्षेत्र में सड़कें बन रही हैं, वहां हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। कई मुस्लिम भाई हमें काफिर बोलते हैं। अगर हम काफिर हैं, तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो। आपके घर में लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी योजना का पैसा आ रहा है, तो वह भी मत लो।’


  • हमने कभी भेदभाव नहीं किया: विजयवर्गीय
    मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार और पार्टी की नीति ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। चाहे कोई वोट दे या न दे, विकास कार्य और जनता की सेवा जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘आप हमें वोट दो या नहीं दो, हमारा काम जनता की सेवा करना है। वोट देंगे तो और ज्यादा मन लगाकर काम करेंगे, नहीं देंगे तो भी काम करेंगे।’

    दो दिवसीय विकास कार्यक्रम में पहुंचे थे मंत्री
    विजयवर्गीय विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में आयोजित दो दिवसीय विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक-1 और वार्ड क्रमांक-5 में करीब 2.39 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता होने और जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा करने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना उनका पहला सौभाग्य है और जनप्रतिनिधि बनकर जनता की सेवा करना दूसरा सौभाग्य।

    Share:

  • चीन का अनोखा प्रयोग, 20 मंजिला एयर प्यूरीफायर टॉवर से हवा साफ करने की कोशिश

    Tue Jun 23 , 2026
    नई दिल्ली। चीन (China) ने वायु प्रदूषण (Air Pollution) से निपटने के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी तकनीकी प्रयोग किया है। उत्तरी चीन के शान्शी प्रांत के शिआन शहर में 100 मीटर से अधिक ऊंचा एयर प्यूरीफायर टॉवर (Air Purifier Tower) बनाया गया है, जिसे लगभग 20 मंजिला इमारत के बराबर माना जा रहा है। इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved