img-fluid

इंदौर-हातोद रोड पर बस वाले ने बाइक सवार दादी-पोते को मारी टक्कर

June 29, 2026

  • दादी की मौत, पोता गंभीर, बस को किया जब्त, ड्राइवर भागा

इन्दौर। सवारी के चक्कर में जल्दबाजी करने वाले बस चालक सडक़ पर कहर बरपा रहे हैं। इंदौर-हातोद रोड पर बाइक सवार दादी-पोते को एक बस वाले ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में दादी की मौत हो गई, जबकि पोते की हालत गंभीर बनी हुई है।

64 साल की गोदावरी पति प्रेमसिंह निवासी चौधरी मोहल्ला हातोद के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि गोदावरीदेवी पोते मोहित तोमर के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर जा रही थीं, तभी इंदौर की तरफ से जा रहे बस वाले ने रांग साइड बस ले जाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।


  • हादसे में बाइक पर सवार गोदावरीदेवी और उनका पोता सडक़ पर गिर गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गोदावरीदेवी की मौत हो गई, जबकि मोहित का इलाज जारी है। उधर, घटना के बाद बस चालक बस मौके पर खड़ी कर भाग गया। बस में सवारियां भी बैठी थीं।

    शिप्रा क्षेत्र में हादसे में अधेड़ की मौत
    इंदौर। शिप्रा इलाके में हुए सडक़ हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। 45 साल के घनश्याम पिता सीताराम निवासी विजय नगर को शिप्रा थाना क्षेत्र के अरंडिया के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां मौत हो गई।

    Share:

  • कलेक्टर आफिस पर प्रदर्शन करने के चलते नेता प्रतिपक्ष का भाई गिरफ्तार

    Mon Jun 29 , 2026
    इन्दौर। बीते दिनों राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पर्चा निरस्त होने के चलते कांग्रेसियों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया था। इन्दौर में भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से झपड़ भी हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ कांग्रेसियों ने झड़प के दौरान पुलिस पर आरोप लगाए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved