img-fluid

ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगी आग, सात श्रद्धालुओं की मौत…

July 01, 2026

दौसा. राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से इंदौर (Rishikesh to Indore) जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं।

दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि हादसा कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ स्थित जीरो पॉइंट पर रात करीब 2:30 बजे हुआ। मृतकों में पांच लोगों की मौत आग में झुलसने से हुई, जबकि दो लोगों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज दौसा जिला अस्पताल में चल रहा है। बस में तेजी से फैली आग पुलिस के अनुसार हादसे के बाद बस में आग तेजी से फैल गई, जिससे अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई।


  • प्रत्यदर्शियों के मुताबिक बस करीब एक घंटे तक जलती रही और इसी दौरान स्थानीय लोगों ने आग और धुएं के बीच फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की। हादसे में कई बच्चे भी घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक महिला अपने घायल बच्चे के इलाज के लिए डॉक्टरों से गुहार लगाती नजर आई।

    बस में सिगरेट के पैकेट होने का दावा
    स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया है कि बस के स्टोरेज बॉक्स में सिगरेट के पैकेट भरे हुए थे। उनका मानना है कि इसी वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। हालांकि पुलिस ने अभी इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

    अशोक गहलोत ने जताया दुख
    पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई एक भीषण सड़क हादसे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दुख जताया। उन्होंने लिखा कि दौसा जिले में दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु होने का समाचार बेहद दुखद है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

    Share:

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद आरोपियों से हुई पूछताछ, कबूले कई राज, बताया कैसे दिया अंजाम

    Wed Jul 1 , 2026
    अयोध्या। राम मंदिर (Ram Mandir) के चढ़ावे में करोड़ों रुपये की चोरी के मामले (Theft case) की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने जिला जेल पहुंचकर गिरफ्तार आरोपियों (Accused) से करीब दो घंटे तक अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की कार्यप्रणाली, दान राशि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved