img-fluid

भारत और श्रीलंका के बीच होगी टेस्ट सीरीज, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल

July 02, 2026

डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने यानी अगस्त में टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके लिए टीम इंडिया श्रीलंका जाएगी, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। खास बात ये है कि सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी, इसलिए और भी ज्यादा अहम हो जाती है। इस बीच सीरीज का शेड्यूल आपको अभी से नोट कर लेना चाहिए। इसके वेन्यू का भी ऐलान कर दिया गया है।

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया अगस्त में श्रीलंका के दौरे पर जाएगी। वहां आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट खेले जाएंगे। टीम इंडिया अभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में काफी नीचे चल रही है, इस सीरीज को जीतकर उसके पास मौका होगा कि अपनी स्थिति को बेहतर किया जाए। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होगा, जो 19 तारीख तक चलेगा। ये मैच गॉल में होगा। इसके बाद इसी सीरीज का दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा। उम्मीद है कि इसमें भी शुभमन गिल ही भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।


  • टीम इंडिया अभी तो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही है। अभी पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। जो 11 जुलाई को खत्म होगी। इसके बाद इंग्लैंड के ही खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। 19 जुलाई को इसका समापन होगा। टीम इंडिया इसके बाद जिम्बाब्वे के दौरे पर भी जाएगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। माना जा रहा है कि ये सीरीज वनडे विश्व कप की तैयारियों के तहत खेली जाएगी। साल 2027 का वनडे विश्व कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा।

    इस वक्त टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्त है। बड़ी बात ये है कि सभी यानी तीनों फॉर्मेट बीच बीच में खेले जा रहे हैं। इससे सभी खिलाड़ी कहीं ना कहीं खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि टीम का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। लेकिन आने वाले वक्त में टीम कैसा ​खेल दिखाती है, इस पर जरूर नजर रहेगी।

    भारत के श्रीलंका टेस्ट दौरे का शेड्यूल

    • पहला टेस्ट: 15-19 अगस्त, गॉल
    • दूसरा टेस्ट: 23-27 अगस्त, कोलंबो

    Share:

  • खामेनेई के जनाजे में किसे भेज रही कांग्रेस? मनमोहन सरकार में संभाल चुके हैं बड़ी जिमेदारी

    Thu Jul 2 , 2026
    नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने गुरुवार को एएनआई से बातचीत में कहा कि वह ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए तेहरान जाएंगे। इस दौरान सलमान खुर्शीद ने स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस पार्टी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved