img-fluid

PAK के बलूचिस्तान में कोस्ट गार्ड कैंप पर हमले का दावा, BLA बोला- 30 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे गए

July 04, 2026

नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) में स्थित ग्वादर जिले के जीवानी क्षेत्र में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड्स (Pakistan Coast Guards) के एक कैंप पर बड़े हमले (Attack) का दावा किया गया है। प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कहा है कि उसके लड़ाकों ने आत्मघाती हमला कर कैंप को निशाना बनाया, जिसमें 30 से अधिक सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने का दावा किया गया है। हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों ने अब तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है और इसकी स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हो सकी है।

द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, संगठन के प्रवक्ता जीयंद बलोच के नाम से जारी बयान में कहा गया है कि हमले को BLA की विशेष इकाई माजिद ब्रिगेड ने अंजाम दिया। संगठन के मुताबिक, यह कार्रवाई जीवानी के पनवान इलाके में स्थित पाकिस्तान कोस्ट गार्ड्स की एक सैन्य सुविधा को निशाना बनाकर की गई।

BLA का दावा है कि उसके लड़ाके पहले सुरक्षा परिसर में दाखिल हुए और उसके बाद आत्मघाती हमला किया। संगठन ने इसे अपने लंबे अभियान का हिस्सा बताते हुए इसे ‘फिदायीन’ कार्रवाई करार दिया है।

ग्वादर जिला रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यहां चीन के सहयोग से विकसित बंदरगाह परियोजना संचालित हो रही है। इसी वजह से यह इलाका लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों और उग्रवादी संगठनों के बीच तनाव का केंद्र बना हुआ है।


  • बलूचिस्तान में सक्रिय उग्रवादी समूह पिछले कई वर्षों से सुरक्षा बलों, सरकारी प्रतिष्ठानों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को निशाना बनाते रहे हैं। इन संगठनों की मांग है कि प्रांत को अधिक स्वायत्तता मिले और उसके प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय लोगों का नियंत्रण हो।

    गौरतलब है कि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) को पाकिस्तान सहित कई देशों ने आतंकी संगठन घोषित किया है। संगठन पहले भी बलूचिस्तान में सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर कई बड़े हमलों और आत्मघाती विस्फोटों की जिम्मेदारी ले चुका है। फिलहाल इस ताजा हमले और कथित हताहतों की संख्या को लेकर पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    Share:

  • काशी विश्वनाथ मंदिर में PSC जवान की बंदूक से चली गोली, मचा हड़कंप, 3 लोग जख्मी

    Sat Jul 4 , 2026
    वाराणसी. धर्मनगरी (Holy City) काशी (Kashi) के सबसे हाई-सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) परिसर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. शनिवार सुबह मंदिर के गेट नंबर 4B पर तैनात PAC के एक सिपाही (jawan) की सरकारी बंदूक से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई. गनीमत रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved