img-fluid

बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में भी गड़बड़ी के आरोप…. BKTC ने गठित की जांच समिति

July 04, 2026

देहरादून। अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir ) चढ़ावा चोरी मामले के बीच अब उत्तराखंड (Uttarakhand) के विश्वप्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम (World-famous Badrinath Dham) में चढ़ावे और दान से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. भैरव सेना संगठन ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष से जुड़े कर्मचारी पर आर्थिक हेराफेरी के गंभीर आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर आरोप सामने आने और शिकायत मिलने के बाद श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

समिति ने कहा है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर बीकेटीसी अध्यक्ष के कथित निजी सचिव पर चढ़ावे से जुड़ी चोरी और गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं. इस मामले को लेकर भैरव सेना के संस्थापक अध्यक्ष संदीप खत्री ने बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) सोहन सिंह रांगड़ को शिकायत पत्र सौंपा है।


  • जाम-भीड़, दर्शन के लिए जद्दोजहद… केदारनाथ-बद्रीनाथ में बुरा हाल
    शिकायत में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा गया है कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है, इसलिए सच्चाई सामने आनी चाहिए. मामले को गंभीरता से लेते हुए बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जांच के लिए एक आंतरिक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं. यह समिति उपलब्ध दस्तावेजों, सीसीटीवी फुटेज, साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर चल रहे दावों पर सफाई देते हुए कहा कि जिस कर्मचारी को उनका निजी सचिव बताया जा रहा है, वह उनका निजी सचिव नहीं है. उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति मंदिर समिति का नियमित सरकारी कर्मचारी है और पहले भी समिति के कई अध्यक्षों के साथ वैयक्तिक सहायक के रूप में काम कर चुका है. उन्होंने कहा कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

    Share:

  • US में थम नहीं रही गोलीबारी की घटनाएं.... मिशिगन के मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों की मौत

    Sat Jul 4 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका के मिशिगन राज्य के डियरबॉर्न शहर में शुक्रवार को एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस ने बताया कि युवाओं के दो गुटों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में दो लोगों की जान चली गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना फेयरलेन टाउन सेंटर मॉल में हुई। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved