
आइजोल। मिजोरम की मुख्य चुनाव अधिकारी गरिमा गुप्ता ने शनिवार को राज्य में वोटर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के बाद वोटर लिस्ट में विदेशी नागरिकों के शामिल होने के आरोपों को खारिज कर दिया और बताया कि वोटरों की संख्या में कोई असामान्य बढ़ोतरी नहीं हुई है। सीईओ ने बताया कि मिजोरम में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 20 मई से 28 जून तक चलाया गया। इस दौरान राज्य के सभी मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन किया गया। राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंट भी इस प्रक्रिया में शामिल रहे, ताकि केवल पात्र मतदाता ही सूची में बने रहें।
गरिमा गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के दौरान कुल 8,75,068 गणना फॉर्म वितरित किए गए। इनमें से 8,28,906 फॉर्म एकत्र कर उनका 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण किया गया। इस उपलब्धि के साथ मिजोरम तीसरे चरण में एसआईआर कराने वाले 16 राज्यों में पहला राज्य बन गया, जहां एकत्र किए गए सभी फॉर्म पूरी तरह डिजिटल कर दिए गए। न्होंने बताया कि 46,163 फॉर्म (करीब 5.28 प्रतिशत) जमा नहीं हो सके, जिसके कारण इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए।
सीईओ के अनुसार हटाए गए मतदाताओं में;
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved