img-fluid

मझौली में मूंग गोलमाल की री-लॉन्चिंग!

July 06, 2026

  • पुराने दागी परिवार के नए वेयरहाउस को सौंप दिया उपार्जन केंद्र, सियाराम वेयरहाउस का घोटाला अभी सुलझा नहीं, और पिताश्री पर मेहरबान हुआ प्रशासन

जबलपुर। जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन (खरीदी) शुरू होते ही भ्रष्टाचार और सिंडिकेट के पुराने खिलाडिय़ों ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने इस बार मूंग खरीदी के लिए जो 10 केंद्र बनाए हैं, उनमें से सबसे संवेदनशील माने जाने वाले मझौली क्षेत्र में घोटाले का पुराना पैटर्न दोहराने की पूरी तैयारी नजर आ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि सब कुछ जानते हुए भी वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और जिम्मेदार अधिकारियों ने एक ऐसे वेयरहाउस को प्राथमिकता सूची में शीर्ष पर रख दिया, जिसका पूरा कुनबा पहले से ही महाघोटाले के आरोपों से घिरा हुआ है।



  • पुराना सियाराम विवादों में, तो पिताश्री को बना दिया केंद्र
    सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2023 में मझौली के सियाराम वेयरहाउस में मूंग का एक बहुत बड़ा घोटाला उजागर हुआ था, जिसकी जांच आज भी कछुआ गति से चल रही है और पीडि़त किसान तीन साल से भुगतान के लिए भटक रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस घोटाले के मुख्य किरदार पवार परिवार के ही दूसरे गोदाम पिताश्री वेयरहाउस को इस साल दोबारा उपार्जन केंद्र की कमान सौंप दी गई है। कागजों पर भले ही लाइसेंस अलग-अलग नामों से हों, लेकिन विभाग के अफसर भी जानते हैं कि इन 4-5 वेयरहाउसों की रिमोट कंट्रोलिंग अमित पवार नामक एक ही रसूखदार व्यक्ति के हाथ में है। इस फैसले के पीछे का खेल और भी गहरा है। वर्तमान में सियाराम वेयरहाउस में रखी पुरानी मूंग की ग्रेडिंग और फिल्टर का काम चल रहा है। इसी परिवार के माताश्री वेयरहाउस का उपयोग पहले भी मूंग डंपिंग और मिलावट के लिए सुर्खियां बटोर चुका है। जानकारों का कहना है कि नए केंद्र (पिताश्री) पर आने वाली नई और अच्छी मूंग को पुरानी और घटिया मूंग से रिप्लेस करने का एक सुरक्षित कॉरिडोर तैयार कर दिया गया है।

    पाटन के साथ सौतेला व्यवहार
    प्रशासन ने मझौली, सिहोरा और शाहपुरा जैसे क्षेत्रों को दो-दो केंद्र बांट दिए, पाटन जैसे विशाल कृषि बेल्ट को सिर्फ एक केंद्र दिया, और उसे भी उठाकर कटंगी फेंक दिया। इससे पाटन के किसानों को अपनी उपज कौडिय़ों के दाम बिचौलियों को बेचने या भारी परिवहन खर्च उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

    जांच के दायरे में आएंगे साहब?
    जब 2023 के घोटाले की जांच लंबित है, तो उसी सिंडिकेट को दोबारा मौका किसके संरक्षण में मिला पाटन का केंद्र कटंगी शिफ्ट करके क्या किसी चहेते वेयरहाउस संचालक को फायदा पहुंचाने की स्क्रिप्ट लिखी गई है? क्या जबलपुर कलेक्टर इस पूरे उपार्जन नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कराकर किसानों के हक की रक्षा करेंगे?

    ईमानदार वेयरहाउस खाली, दागी को तवज्जो क्यों?
    बड़ा सवाल यह है कि पिताश्री वेयरहाउस के महज 5 किलोमीटर के दायरे में कई साफ-सुथरी छवि वाले वेयरहाउस खाली पड़े हैं। इस साल मूंग का पंजीयन और आवक दोनों कम है, जिसके लिए 1000 से 2000 मीट्रिक टन की छोटी क्षमता वाले गोदाम भी पर्याप्त थे। इसके बावजूद अधिकारियों ने आखिर किस विशेष सेटिंग के तहत विवादित रूप को ही केंद्र के लिए चुना प्रशासनिक मनमानी का दूसरा अजीबोगरीब नमूना पाटन तहसील में देखने को मिला है। भौगोलिक स्थिति को पूरी तरह नजरअंदाज करते हुए पाटन का उपार्जन केंद्र कटंगी क्षेत्र के रुद्रास वेयरहाउस में खोल दिया गया है और इसकी जिम्मेदारी बोरिया समिति को दी गई है। सहकारिता विभाग ने जिला प्रशासन को 13 समितियों की जो सूची भेजी थी, उसमें पाटन में दो केंद्र प्रस्तावित थे।

    Share:

  • पोर्टल की प्रताडऩा:नए सर्टिफिकेट बना रहा पर सुधार नहीं हो रहे!

    Mon Jul 6 , 2026
    जबलपुर। जबलपुर नगर निगम में जन्म प्रमाण-पत्रों में नाम, पता, पिनकोड और स्पेलिंग जैसी जरूरी जानकारी सुधारने का काम पूरी तरह से ठप पड़ा है। इस बड़ी तकनीकी गड़बड़ी के कारण नागरिक पिछले कई दिनों से परेशान हैं। सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम यानी सीआएस पोर्टल पर नए जन्म पंजीकरण तो हो रहे हैं, लेकिन पुराने प्रमाण-पत्रों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved