img-fluid

राहुल द्रविड़ के बेटे ने खेली धमाकेदार पारी, भारत और श्रीलंका की अंडर 19 टीमों के बीच मुकाबला

July 06, 2026

डेस्क। राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के लिए कई साल तक खेला और वे भारतीय टीम के कप्तान भी रहे। अब राहुल द्रविड़ के बेटे ने मैदान पर उतरकर जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। वे अभी भारत की अंडर 19 टीम के लिए खेल रहे हैं। भारत और श्रीलंका अंडर 19 सीरीज के दौरान उनके बेटे अन्वय द्रविड़ ने धमाकेदार पारी खेली। हालां​कि वे अपना शतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन फिर भी समां बांधने में कामयाब रहे।

भारत और श्रीलंका की अंडर 19 टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटके ​जल्दी जल्दी लग गए थे। अन्वय द्रविड़ नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्हें अर्जुन राजपूत का साथ मिला। इस दौरान अन्वय द्रविड़ ने 67 बॉल पर जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और एक आसमानी छक्का आया। वहीं अर्जुन राजपूत ने 81 बॉल पर 76 रन की पारी खेली। यही वजह रही कि भारतीय अंडर 19 टीम 285 रन बनाने में कामयाब रही।


  • अन्यव द्रविड़ इस सीरीज के पहले मैच में केवल 14 ही रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने टिककर बल्लेबाजी की और अपना अर्धशतक पूरा करने में भी सफल रहे। अन्वय द्रविड़ अभी करीब 17 साल के हैं और अंडर 19 खेल रहे हैं। वे राइट हैंड बल्लेबाज हैं। हालांकि इससे पहले भी अन्वय अलग अलग जगहों पर खेलते रहे हैं, लेकिन लाइमलाइट में अब आए हैं।

    राहुल द्रविड़ के एक और बेटे समित द्रविड़ भी खेल रहे हैं, उनकी उम्र अब 20 साल से ज्यादा हो चुकी है। समित अभी कुछ ही दिन पहले तक महाराजा टी20 क्रिकेट खेल रहे थे, जहां कुछ एक पारियों में उनके बल्ले से अच्छे रन आए थे। अब दोनों भाई अलग अलग जगहों पर अपना अपना जलवा दिखा रहे हैं। अगर इसी तरह से खेलते रहे तो किसी ना किसी को जल्द ही भारतीय टीम के लिए भी खेलने का मौका मिल सकता है। लेकिन अभी टीम इंडिया के लिए काफी ज्यादा कंपटीशन है, ऐसे में उन्हें लगातार अच्छा खेल दिखाना होगा।

    Share:

  • 'हमें चाहिए भारत की मदद, यहां राशन की है कमी', नेता सरदार अमन खान ने इंडिया से की खास अपील

    Mon Jul 6 , 2026
    डेस्क। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेता सरदार अमन खान ने भारत से मानवीय सहायता की अपील करते हुए दावा किया है कि पाकिस्तान की दमनकारी कार्रवाई ने इस क्षेत्र को एक गंभीर संकट में धकेल दिया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved