img-fluid

Triumph की बाइक खरीदने वालों को झटका, 2 महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमत

July 07, 2026

डेस्क: अगर आप Triumph की 400cc बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको पहले की तुलना में 3,000 रुपये से 10,000 रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे. ब्रिटिश बाइक कंपनी Triumph ने अपनी पूरी 400 लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अब इस सीरीज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.09 लाख रुपये हो गई है. खास बात यह है कि करीब 2 महीने में दूसरी बार इन बाइक्स की कीमतें बढ़ाई हैं.

Triumph की 400cc लाइनअप में Speed T4, Speed 400, Tracker 400, Scrambler 400X, Scrambler 400XC और Thruxton 400 शामिल हैं. हाल ही में कंपनी ने इन बाइक्स में नया 349cc इंजन पेश किया था, जिसके बाद अब एक बार फिर कीमतों में इजाफा किया गया है.

लाइनअप की सबसे किफायती बाइक Triumph Speed T4 की कीमत में सबसे ज्यादा 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.09 लाख रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 1.99 लाख रुपये में मिलती थी. इसमें 349cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 28.6 bhp की पावर और 31 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.


  • Triumph Speed 400 की कीमत 6,000 रुपये बढ़ाकर 2.40 लाख रुपये कर दी गई है. वहीं Scrambler 400X भी 6,000 रुपये महंगी होकर अब 2.65 लाख रुपये की हो गई है. इन दोनों बाइक्स में 349cc इंजन दिया गया है, जो 36.4 bhp की पावर और 32 Nm का टॉर्क पैदा करता है. कंपनी की नई Tracker 400 की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा हुआ है. अब इसकी कीमत 2.49 लाख रुपये हो गई है. यह लाइनअप की सबसे ज्यादा पावर देने वाली बाइक्स में से एक है. इसका इंजन 39.45 bhp की पावर और 32 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

    Thruxton 400 की कीमत 5,000 रुपये बढ़कर 2.75 लाख रुपये हो गई है. इसमें भी Tracker 400 वाला इंजन ट्यून इस्तेमाल किया गया है. दूसरी तरफ Scrambler 400XC की कीमत भी 5,000 रुपये बढ़कर 2.99 लाख रुपये पहुंच गई है. यह मॉडल Scrambler 400X पर आधारित है, लेकिन इसमें स्पोक व्हील, नए ग्राफिक्स और अलग कलर ऑप्शन जैसे बदलाव देखने को मिलते हैं. फिलहाल कंपनी ने कीमत बढ़ाने की कोई खास वजह नहीं बताई है. हालांकि ऑटो इंडस्ट्री में बढ़ती उत्पादन लागत और नए अपडेट्स को इसकी वजह माना जा रहा है.

    Share:

  • इंदौर: प्रेम विवाह का विरोध बना बेटी की मौत की वजह, मां और भाई गिरफ्तार

    Tue Jul 7 , 2026
    इंदौर। इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतका की मां शीतल अग्रवाल और भाई प्रकाश अग्रवाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ज्योति नाम की युवती को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved