img-fluid

इंदौर: प्रेम विवाह का विरोध बना बेटी की मौत की वजह, मां और भाई गिरफ्तार

July 07, 2026

इंदौर। इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतका की मां शीतल अग्रवाल और भाई प्रकाश अग्रवाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ज्योति नाम की युवती को उसकी मां और भाई अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उन्होंने दावा किया था कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। संदेह होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि ज्योति की मौत जहर से नहीं, बल्कि मारपीट के दौरान लगी गंभीर चोटों के कारण हुई।


  • जांच के दौरान पुलिस ने मां और भाई से अलग-अलग पूछताछ की पूछताछ में पता चला कि ज्योति का मयंक नाम के युवक से प्रेम संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे। परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहा था। 2 अप्रैल को ज्योति मयंक से मिलने जाने वाली थी, जिससे नाराज होकर मां और भाई ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के बाद ज्योति बेसुध हो गई पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए, जिनसे मामले की पुष्टि हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने घटना के सबूत मिटाने की कोशिश की और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज भी डिलीट कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने फिजिकल एआई के युग के लिए अपने रोबोटिक्स विजन पर प्रकाश डाला

    Tue Jul 7 , 2026
    रोबोटिक्स के दो दशक: घरों से लेकर औद्योगिक स्थलों तक बहुमुखी बुद्धिमत्ता और कोर मोशन प्रौद्योगिकियां फिजिकल एआई को फैक्ट्री फ्लोर से निकालकर रोजमर्रा की जिंदगी में ला रही हैं नई दिल्ली। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (LG Electronics) फिजिकल एआई (Physical AI) के नए युग को गति दे रहा है। कंपनी अपने एलजी क्लोइड रोबोट, जिसे पहली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved