img-fluid

इंदौर: बीजेपी मंडल अध्यक्ष के जन्मदिन पर बुलेट से पटाखे, वायरल वीडियो ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

July 07, 2026

इंदौर। इंदौर में बीजेपी मंडल अध्यक्ष के जन्मदिन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बुलेट मोटरसाइकिल से लगातार पटाखे फोड़े जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने शोर-शराबे और ध्वनि प्रदूषण की शिकायत की है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी?


  • दरअसल इंदौर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो विधानसभा-2 के वार्ड क्रमांक 33 और 29 के बीजेपी मंडल अध्यक्ष पृथ्वी गोरे के जन्मदिन समारोह का बताया जा रहा है। वीडियो में उनके समर्थक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल से करीब 10 से 15 मिनट तक लगातार पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न भी मनाया गया।

    स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि तेज आवाज और लगातार पटाखे फूटने से पूरी कॉलोनी में काफी देर तक शोर-शराबा रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वायरल वीडियो के बाद ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के पालन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, अब यह देखना होगा कि हीरा नगर थाना पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर नियमों के उल्लंघन पर कोई कार्रवाई करती है या मामला केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाता है।

    Share:

  • इंदौर में 10 हजार गौवंश के लिए तैयार हो रही प्रदेश की सबसे बड़ी गौशालाओं में से एक महापौर ने किया निरीक्षण

    Tue Jul 7 , 2026
    इंदौर। शहर में बेसहारा गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए नगर निगम द्वारा अशापुरा में तैयार की जा रही प्रदेश की सबसे बड़ी गौशालाओं में शामिल परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मंगलवार को गौशाला का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान एमआईसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved