img-fluid

देवास जिले में किन्नर के भेष में डकैती करने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार, लूट का सोना, हथियार समेत दो कारें बरामद

July 07, 2026

देवास। देवास जिले (Dewas district) के कन्नौद के ग्राम बरबईखेड़ा में किन्नर का भेष बनाकर लूट-डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को खातेगांव और कन्नौद पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामले का खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन ने प्रेस वार्ता में किया। पुलिस के मुताबिक 19 जून 2026 को हुई इस वारदात के बाद विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। पूछताछ में आरोपियों ने किन्नर का भेष धारण कर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पहचान छिपाने और लोगों को शक न हो, इसके लिए किन्नर का भेष अपनाया था।


  • पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई दो सोने की मालाएं, एक सोने का टॉप्स, घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और वारदात में प्रयुक्त दो कारें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने आरोपियों के डर से तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। खातेगांव और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

    Share:

  • MP: पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, ऐसी जगह छिपाया शव देखकर पुलिस के भी उड़े होश

    Tue Jul 7 , 2026
    धार। मध्य प्रदेश केधारजिले के राजगढ़ नगर के भानगढ़ रोड़ स्थित शंकरपुरा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। यहाँ एक युवक ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी का शव बिस्तर पेटी में डाल दिया और ऊपर बिस्तर लगाकर सो गया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved