img-fluid

मानसून का कहर: जम्मू से लेकर केरल तक तबाही, कई राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट

July 09, 2026

नई दिल्ली. देश के एक बड़े हिस्से में मानसून (Monsoon) की भारी बारिश (Heavy rain) ने तबाही मचाई है। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां मोशी में कचरे का एक विशाल पहाड़ तीन मंजिला इमारत पर गिर गया। इस हादसे में 17 लोग मलबे में दब गए। पीसीएमसी आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने बताया कि इस इमारत का इस्तेमाल एक निजी कंपनी के प्रशासनिक कार्यालय के रूप में हो रहा था। मलबे से 8 लोगों को निकाल लिया गया है और बाकी लोगों को बचाने का काम जारी है। उधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की गड़सा घाटी में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इससे एक पुलिया बह गई और कई गांवों का संपर्क टूट गया।

इससे पहले, केरल के वायनाड जिले में कल्लाडी-अनाक्कमपोयिल सुरंग निर्माण स्थल पर भीषण भूस्खलन हुआ। मलबे से दो और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या पांच हो गई है। इस हादसे की चपेट में कुल 18 लोग आए थे। इनमें से नौ लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी कम से कम चार लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिनकी तलाश की जा रही है।


  • दिल्ली-मुंबई सहित कई राज्यों में जनजीवन ठप
    वहीं, भारी बारिश के कारण दिल्ली और मुंबई में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन के कारण यात्रा रोकनी पड़ी है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बाढ़ और भूस्खलन से हालात खराब हैं। सड़कों पर गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।

    मौसम विभाग की चेतावनी और अलर्ट
    मौसम विभाग ने देश के आधे से ज्यादा हिस्सों में भारी बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज, यलो अलर्ट जारी किया है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय और सिक्किम जैसे इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर पिछले 24 घंटों में 21 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कुछ हिस्सों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कई इलाकों में आधीं के साथ बारिश की संभावना है।

    अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान
    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, गुरुवार के बाद से देश के कुछ हिस्सों में बारिश की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है। पिछले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। अधिक प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

    Share:

  • इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग की शादी की दलील रद्द, कहा- कानून सबसे ऊपर

    Thu Jul 9 , 2026
    नई दिल्ली। इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) ने नाबालिगों के विवाह (Marriage of minors) से जुड़े एक अहम मामले में स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ (Muslim Personal Law) के प्रावधान देश के लागू कानूनों से ऊपर नहीं हो सकते। अदालत ने कहा कि भले ही मुस्लिम पर्सनल लॉ में यौवन (प्यूबर्टी) को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved