img-fluid

इंदौर में मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग, बदमाशों ने चाकू दिखाकर डराया

July 09, 2026

इंदौर। इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग महिला चेन स्नैचिंग का शिकार हो गईं। जानकारी के अनुसार, इंदिरा जैन सुबह मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उनके पास पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने चाकू दिखाकर लोगों को डराया और मौके से भाग निकले।


  • घटना की सूचना मिलते ही मल्हारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

    Share:

  • Report: दुनिया की 99% आबादी ले रही है प्रदूषित हवा में सांस.... WHO ने चेताया

    Thu Jul 9 , 2026
    न्यूयार्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) (World Health Organization – WHO) की वर्ल्ड हेल्थ स्टेटिस्टिक्स 2026 रिपोर्ट (World Health Statistics 2026 Report) हैरान करने वाली है। इसके मुताबिक, दुनिया की 99 प्रतिशत आबादी अब भी सुरक्षित सीमा से अधिक प्रदूषित हवा में सांस ले रही है। वर्ष 2021 में 66 लाख मौतें घरेलू और बाहरी वायु […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved