img-fluid

महिला आरक्षक ने अपने पुलिस पद का रौब दिखाते हुए पति, ससुर और अन्य परिजनों के साथ मिलकर न सिर्फ विवाद…

July 09, 2026

इंदौर। इंदौर शहर में पुलिस की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां इंदौर क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक रेणुका वरकिया और उनके परिवार पर एक व्यापारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि महिला आरक्षक ने अपने पुलिस पद का रौब दिखाते हुए पति, ससुर और अन्य परिजनों के साथ मिलकर न सिर्फ विवाद किया, बल्कि चाकू, हॉकी और डंडों के साथ डराने-धमकाने की कोशिश भी की। पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेज पुलिस कमिश्नर को सौंप दिए हैं।शिकायत मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश जारी करते हुए पूरा प्रकरण एडीसीपी मल्हारगंज को भेज दिया है।


  • दरअसल शिकायतकर्ता व्यापारी शेखर ठाकुर का आरोप है कि 17 जनवरी 2026 को मल्हारगंज थाना क्षेत्र में हुए विवाद के दौरान महिला आरक्षक के परिवार ने चाकू, हॉकी और डंडों के साथ हमला करने का प्रयास किया। उनका दावा है कि घटना के दौरान महिला आरक्षक ने अपने ससुर से धारदार चाकू निकलवाकर हवा में लहरवाया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। व्यापारी का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद है।

    पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने उनका मेडिकल तो कराया, लेकिन एफआईआर दर्ज करने के बजाय केवल एनसीआर दर्ज की। शिकायतकर्ता का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज मौजूद होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई और बाद में महिला आरक्षक ने उन्हीं के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करा दिया। फिलहाल पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एडीसीपी मल्हारगंज मामले की जांच करेंगे। जांच में सीसीटीवी फुटेज, दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

    वही डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि फरियादी शेखर ठाकुर ने पुलिस जनसुनवाई में शिकायत की थी कि अपराध शाखा में पदस्थ रेणुका ने पड़ोस में रहने वाले से विवाद के बाद छेड़खानी की धारा में कायमी की गई थी और पड़ोसी ने भी आवेदन पुलिस को दिया था मगर उसकी तरफ से कोई एफआईआर नहीं लिखी गई थी जिसको लेकर शेखर ठाकुर द्वारा जिला कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है वही घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसकी जांच करने और कोर्ट के आदेश के बाद कार्यवाही की जाएगी।

    Share:

  • आज मिली हार तो 7 साल में पहली बार बैक-टू-बैक T20I सीरीज हारेगी टीम इंडिया

    Thu Jul 9 , 2026
    नई दिल्ली। टीम इंडिया आज की तारीख में उसे मुहाने पर खड़ी है, जहां से अगर उसे एक और हार मिली तो सालों के किए कराए पर पानी फिर जाएगा। भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज तो जीतने से रही, लेकिन इतना जरूर है कि जो काम पिछले कई साल से नहीं हुआ, वो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved