img-fluid

इन्दौर: अब खस्ताहाल सरकारी स्कूलों को तोड़कर नया बनाएगा निगम

July 12, 2026

करीब 40 से ज्यादा ऐसे स्कूलों की सूची बनी, जल्द जारी होंगे टेंडर

इन्दौर। नगर निगम (municipal corporation) द्वारा पिछले काफी समय से सरकारी स्कूलों (Government schools) को संवारने का काम आर्थिक तंगी (Financial scarcity) के चलते बंद कर दिया गया था और अब शाला प्रकोष्ठ की मदद से फिर से खस्ताहाल सरकारी तोड़कर (demolish) बनाए जाने का काम शुरू होगा। पहले दौर में ऐसे 40 स्कूल हैं, जहां टेंडर जारी कर स्कूल भवन बनाने से लेकर कई जगह मरम्मत के कार्य भी कराए जाएंगे।


  • इससे पहले निगम द्वारा बड़ा गणपति, गाड़ी अड््डा से लेकर एरोड्रम और हवा बंगला क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों के नए भवनों का बनाने का काम शुरू किया गया था। इसके बाद बीते डेढ़-दो वर्षों नए स्कूल भवनों का काम विभिन्न कारणों के चलते बंद कर दिया गया था। तंगहाली और अन्य कारणों के चलते स्कूल भवनों के काम शुरू नहीं हो पाए थे। अधिकारियों का कहना है कि अब ऐसे सरकारी स्कूल जो खतरनाक हालत में हैं, उनकी सूची बनाकर काम शरू कराए जाने की तैयारी है। मध्य क्षेत्र से लेकर अन्य कालोनियों के 40 से ज्यादा स्कूलों के पुराने भवनों को तोड़कर नया बनाने का काम शुरू होगा और इसके लिए सर्वे के साथ-साथ प्रस्ताव बनाने की कार्रवाई भी चल रही है। इनमें कई सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जहां स्कूल भवन तो अच्छे हैं, लेकिन वहां मरम्मत और अन्य कार्य होना है, साथ ही कुछ नए सुविधाघर भी बनाए जाने हैं।

    तंगहाली के कारण उद्यानों को संवारने के मामले भी उलझन में
    नगर निगम के अधीन शहर में 1200 से ज्यादा छोटे-बड़े उद्यान हैं और इनमें से कई प्रमुख उद्यानों को तो निगम संवार चुका है, लेकिन कई उद्यान ऐसे हैं, जहां की स्थिति बदहाल है और वहां परिसर में ही कई कब्जे भी हो गए हैं। अफसरों का कहना है कि करीब 125 से ज्यादा उद्यान ऐसे हैं, जहां सौंदर्यीकरण से लेकर कई कार्य कराए जाने हैं, फिलहाल बजट की दिक्कतों के चलते प्रस्ताव उलझे पड़े हैं।

    Share:

  • इंदौर: बनती और बिकती रही मिलावटी शराब, सोता रहा खाद्य विभाग

    Sun Jul 12 , 2026
    पिछले पांच साल में शराब के सिर्फ तीन सैंपल लिए, तीनों ही फेल निकले, प्रदेश के अन्य जिलों का भी यही हाल खाने-पीने की ही तरह शराब की जांच भी खाद्य विभाग की जिम्मेदारी, पहले से जांच होती तो सालों पहले पकड़ी जा चुकी होती गड़बड़ी इंदौर। विकाससिंह राठौर देशभर में शराब (liquor) की गुणवत्ता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved