img-fluid

पटना के राजेंद्र नगर रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 6 घंटे बाद पाया गया काबू

July 12, 2026

पटना। बिहार की राजधानी पटना के राजेंद्र नगर के रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में 12 जुलाई 2026 दिन रविवार सुबह भीषण आग लग गयी। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते उसने भवन के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 15 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।


  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह कोचिंग कॉम्प्लेक्स से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, आसपास के कई थानों की पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड के तीनों डिवीजन से अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया। दमकल कर्मियों ने लगातार कई घंटों तक अभियान चलाकर आग को अन्य इमारतों तक फैलने से रोका।

    घटना की सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारण आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को घेरकर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

    फायर ब्रिगेड के अधिकारी गया सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह 4 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 से अधिक गाड़ियों को मौके पर भेजी। सभी टीमों के संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

    Share:

  • Jak znaleźć doskonałą suknię ślubną pasującą do twojego stylu

    Sun Jul 12 , 2026
    Wybranie sukni ślubnej to jeden z kluczowych momentów w przygotowaniach do wielkiego dnia. Każda panna młoda marzy o kreacji, która podkreśli jej urodę i wyrazi osobisty styl. Zrozumienie własnego stylu mody Zanim zaczniesz przeszukiwać niezliczone katalogi i zwiedzać salony ślubne, poświęć trochę czasu na głębszą refleksję nad tym, co naprawdę definiuje Twoją indywidualność i smak […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved