img-fluid

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले नरोत्तम मिश्रा, टिकट को लेकर चर्चा, रात में सीएम से भी हुई थी मुलाकात

July 12, 2026

दतिया। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया के उपचुनाव (Datia by-elections) देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पीछे वजह है कि भाजपा ने पूर्व प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उतारा है। इसके बाद से ही दतिया में नरोत्तम समर्थकों ने बवाल मचा दिया था। आज नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि टिकट को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी है।

बता दें कि दतिया सीट पर उपचुनाव हैं, और यहां से भाजपा के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। पर इस बार भाजपा ने उनका टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। उनका नाम सामने आते ही नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। शुक्रवार शाम से हजारों समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और आसपास के जिलों का यातायात प्रभावित हुआ।


  • पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने बताया कि प्रशासन ने कई बार प्रदर्शनकारियों से हाईवे खाली करने की अपील की, लेकिन वे नहीं माने। शनिवार तड़के करीब चार बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसपी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हालात पर नियंत्रण कर लिया गया है।

    भोपाल किया था तलब
    दतिया में सियासी संग्राम के बाद प्रदेश के आलाकमान ने नरोत्तम मिश्रा को भोपाल तलब किया था। शनिवार को नरोत्तम मिश्रा ने सीएम हाउस पहुंचकर सीएम मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ मुलाकात की थी। बाहर आकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि सारगर्भित चर्चा हुई है। दतिया को जिताने पर चर्चा हुई है। इसके बाद नरोत्तम दिल्ली रवाना हो गए थे। रविवार को उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलकर बात की। बताया जा रहा है कि दतिया के टिकट को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी है। हालांकि विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

    Share:

  • भारत में मानसून पर अचानक क्यों लगा ब्रेक, जानिए अब कब होगी बारिश?

    Sun Jul 12 , 2026
    नई दिल्ली: जुलाई महीने में अक्सर झमाझम बारिश होती है, ये मॉनसून (Monsoon) का सबसे शानदार वक्त होता है. इन दिनों अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी घाट जैसी जगहें बारिश की आगोश में होने चाहिए. लेकिन भारत की सैटेलाइट तस्वीरें तो कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं. ज्यादातर जगहों पर आसमान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved