img-fluid

इन्दौर: सुभाष चौक, इमली बाजार सहित कई सडक़ें नई बनेंगी

July 13, 2026

प्रतिबंध के बावजूद तीन कालोनियों में पेवर ब्लाक लगाने के टेंडर जारी

इन्दौर। नगर निगम (Municipal council) द्वारा सुभाष चौक (Subhash Chowk), इमली बाजार (Imli Bazaar) से लेकर आसपास के अन्य इलाकों में नई सडक़ें बनाई जाएंगी और इसके लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इसके साथ ही पेनजॉन कालोनी, वृंदावन कालोनी, महेश गार्डन लाइन सहित कई स्थानों पर नए पेवर ब्लाक लगाए जाने के टेंडर जारी किए गए हैं, जबकि निगम ने बीते कुछ माह से पेवर ब्लाक लगाने के नए मामले बंद कर रखे हैं, क्योंकि उनमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें आ रही थीं।


  • नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक महापौर निधि से राम मंदिर, सुभाष चौक, पानी की टंकी, इमली बाजार, बोहरा मस्जिद और उसके आसपास के कई क्षेत्रों में बैकलाइनों को सुधारने के साथ-साथ मुख्य मार्ग की सडक़ों के सीमेंटीकरण के कार्य डेढ़ करोड़ की लागत से होना है। पिछले दिनों आसपास के कई हिस्सों में ड्रेनेज लाइनें बिछाने के दौरान सडक़ें खोद दी गई थीं और अब वहां नई सडक़ें बनाने के काम शुरू होंगे। इसके अलावा निगम द्वारा वार्ड 9 के अंतर्गत वंृदावन कालोनी, पेनजान कालोनी और उसके आसपास के कई क्षेत्रों में नए पेवर ब्लाक लगाने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं, जबकि शहर में कहीं भी नए पेवर ब्लाक लगाने का काम निगम द्वारा बंद किया गया है।

    1200 बगीचे संभल नहीं रहे हैं, खाली पड़ी जमीनों पर और नए बनाएंगे
    नगर निगम के अधीन 1200 से ज्यादा बगीचे हैं और इनमें से 150 से 200 बगीचे ही संवारे गए हैं और कई बगीचों की हालत बदतर है, जिसको लेकर रहवासी संघ लगातार शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन निगम की आर्थिक स्थिति खस्ताहाल होने के चलते उद्यानों को संवारने के मामले उलझन में पड़े हैं। इसी बीच निगम ने वार्ड 19 के भगतसिंह नगर में सार्वजनिक पुल के पास खाली पड़ी जमीन के पास नया बगीचा बनाने का प्रस्ताव बनाया था और उसी आधार पर अब बगीचा बनाने के टेंडर जारी किए गए हैं। इसी झोन के अंतर्गत कुछ अन्य स्थानों पर भी खाली पड़ी जमीनों पर बगीचे बनाने की योजना है।

    भागीरथपुरा की सडक़ें नई बनेंगी, चौड़ीकरण भी होगा
    नगर निगम ने भागीरथपुरा में आरके नमकीन के साथ-साथ खेत वाली गली में नई सडक़ बनाने की तैयारी की है और इसके लिए टेंडर जारी किए गए हैं। उक्त क्षेत्र में नई सडक़ें बनाने के साथ-साथ सडक़ों का चौड़ीकरण कर बाधक मकान, दुकान के हिस्से भी हटाए जाएंगे, ताकि वहां आवागमन की स्थिति बेहतर हो सके। पूर्व में भी निगम द्वारा करीब पांच से ज्यादा गलियों को चौड़ा कर वहां नई सडक़ बनाई गई थी और अभी भी वहां कई अलग-अलग हिस्सों में कार्य चल रहे हैं।

    Share:

  • पीएम-सीएम को पद से हटाने वाले विधेयक पर जेपीसी की अहम सिफारिश, कहा- 'बर्खास्तगी नहीं, निलंबन का हो प्रावधान'

    Mon Jul 13 , 2026
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को न्यायिक हिरासत की स्थिति में पद से हटाने से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने अपनी मसौदा रिपोर्ट में महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। समिति का मत है कि केवल हिरासत के आधार पर किसी निर्वाचित पदाधिकारी को स्थायी रूप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved