img-fluid

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में युवक ने घर में फंदे से लटककर की खुदकुशी

July 13, 2026

इंदौर। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के सांई सुमन नगर से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ रहने वाले एक 39 वर्षीय युवक विशाल चौहान ने अपने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि मौत को गले लगाने से ठीक पहले युवक ने अपने एक जिगरी दोस्त को फोन कर एक आखिरी संदेश दिया और कहा कि परिवार से कह देना कि मैं अब इस दुनिया में नहीं रहा। दोस्त ने तुरंत इस बात की जानकारी युवक के परिजनों को दी, लेकिन जब तक परिजन कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर पहुँचे, तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।


  • इंदौर में पारिवारिक तनाव और अवसाद के चलते आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान विशाल पिता मनोहर चौहान, उम्र 39 वर्ष के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण विशाल घर पर बिल्कुल अकेला था। इसी दौरान उसने अज्ञात मानसिक तनाव के चलते अपने ही घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, विशाल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अलग रहता था, लेकिन पिछले दो महीनों से उसकी पत्नी बच्चों को लेकर एरोड्रम इलाके में स्थित अपने मायके गई हुई थी। पत्नी के लंबे समय से वापस न आने के कारण विशाल मानसिक रूप से काफी परेशान और तनाव में चल रहा था।

    रविवार को उसने आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले अपने दोस्त को कॉल कर कहा कि परिवार से कह देना मैं अब नहीं रहा।दोस्त ने बिना वक्त गंवाए तुरंत विशाल के परिजनों को अलर्ट किया। परिजन बदहवास हालत में जब तक कमरे में पहुंचे, विशाल फंदे पर झूल चुका था।​उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाणगंगा थाना पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हालांकि मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और परिजनों के बयानों के आधार पर आत्महत्या की असली वजहों की तलाश में जुट गई है।

    Share:

  • विक्टोरिया अस्पताल की खुली पोल डॉक्टर गायब, पर पर्ची पर दर्ज है नाम!

    Mon Jul 13 , 2026
    ओपीडी से लेकर कैजुअल्टी तक मरीज बेहाल, दलालों का राज जबलपुर। विक्टोरिया अस्पताल का ड्यूटी सिस्टम पूरी तरह से लडख़ड़ा चुका है। अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही का आलम यह है कि कैजुअल्टी से लेकर ओपीडी तक पूरी इलाज व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। हद तो तब हो गई जब अस्पताल में डॉक्टरों और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved