img-fluid

अब सचमुच महिलाओं के हवाले होगा महिला मार्केट

July 13, 2026

  • विधायक डॉ. ने उठाया बीड़ा, बल्देवबाग के जर्जर भवन का होगा कायाकल्प

जबलपुर। बलदेवबाग स्थित महिला मार्केट का कायाकल्प करने की तैयारी तेज हो गई है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वर्तमान में जर्जर हो चुके इस भवन की स्थिति चिंताजनक है और यह अपने मूल उद्देश्य से भटक चुका है। इस मार्केट का निर्माण महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार से जोडऩे के लिए किया गया था, लेकिन वास्तविकता यह है कि आज यहां अधिकांश दुकानों पर पुरुषों का कब्जा है और वही कारोबार का संचालन कर रहे हैं। विधायक अभिलाष पांडे ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पूरी व्यवस्था को बदलने का निर्णय लिया है। उनकी योजना के अनुसार, पुराने ढांचे को तोड़कर एक नया और आधुनिक भवन बनाया जाएगा। इस नई इमारत में आवंटित होने वाली सभी दुकानें विशेष रूप से महिलाओं को ही दी जाएंगी, ताकि महिला मार्केट का नाम सार्थक हो सके और शहर की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर अपनी एक नई पहचान बना सकें।



  • मार्केट की जर्जर इमारत का होगा कायाकल्प
    बलदेवबाग स्थित महिला मार्केट का ढांचा काफी पुराना हो चुका है और अब यह सुरक्षित नहीं बचा है। विधायक श्री पांडे ने स्पष्ट किया है कि जर्जर भवन को पूरी तरह से हटाकर आधुनिक सुविधाओं से लैस नई इमारत खड़ी की जाएगी। यह नया मार्केट न केवल सुंदर दिखेगा बल्कि व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण भी प्रदान करेगा। विधायक की यह पहल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। प्रशासन इस परियोजना की रूपरेखा तैयार कर चुका है और आने वाले कुछ ही दिनों में धरातल पर काम नजर आने लगेगा। नया स्वरूप मिलने के बाद यह स्थान महिलाओं के लिए एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र के रूप में उभरेगा।

    अब केवल महिलाओं का होगा अधिकार
    इस मार्केट की सबसे बड़ी समस्या यह है कि महिला मार्केट होने के बावजूद यहाँ पुरुषों का दबदबा है। श्री पांडे ने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि नई बिल्डिंग बनने के बाद आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रहेगी। दुकानों का संचालन पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में होगा, ताकि उन्हें स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर मिल सकें। यह कदम महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बहुत प्रभावी सिद्ध होगा। स्थानीय लोगों और स्वयं महिलाओं ने विधायक की इस योजना का दिल खोलकर स्वागत किया है और इसे शहर के लिए एक क्रांतिकारी परिवर्तन माना जा रहा है।

    अन्य क्षेत्रों के लिए बनेगा उदाहरण
    नई इमारत में दुकानों के आवंटन को लेकर विधायक ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। उन्होंने साफ कहा है कि हर स्तर पर पारदर्शिता बरती जाएगी ताकि पात्र महिलाओं को ही इसका लाभ मिले। कोई भी पुरुष अनुचित तरीके से दुकानों पर काबिज नहीं हो पाएगा। इस कदम से न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शहर में महिलाओं की एक अलग पहचान भी बनेगी। अभिलाष पांडे की इस कार्ययोजना से यह उम्मीद बढ़ गई है कि आने वाले समय में बलदेव बाग का यह मार्केट शहर की अन्य महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेगा और महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

    जिसका अधिकार है, उसे सौंपा जाएगा
    इस मार्केट का नाम महिलाओं से जुड़ा हुआ है इसलिए इसकी पूरी जिम्मेदारी व अधिकार भी महिलाओं के हाथों में होना चाहिए। भवन यह जर्जर हो चुका है, नया भवन बनाकर महिलाओं को सौंपा जाएगा ताकि उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे कदम बढ़ाने का अवसर मिल सके।
    डॉ. अभिलाष पांडे, विधायक, उत्तर विधानसभा

    Share:

  • महाकौशल को मिली कोलकाता तक सीधी हवाई सौगात

    Mon Jul 13 , 2026
    जल्द ही शुरू होगी ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग,शेड्यूल हुआ जारी जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट से अब कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ लंबे समय तक चली वार्ता के बाद सांसद आशीष दुबे ने इस नई उड़ान को लेकर बड़ी जानकारी दी है। एलायंस एयर जुलाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved