img-fluid

नोएडा में इमारत में लगी भीषण आग, चपेट में आने से 2 की मौत

July 15, 2026

नोएडा। यूपी के नोएडा (Noida, UP) में बुधवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई। फेज-3 थाना इलाके के ममूरा गांव स्थित इमारत में लगी आग की चपेट में दो लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में हुए धमाके से हुई थी। आग तेजी से फैल गई और आसपास खड़े कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। आग लगने के समय भवन के अंदर करीब 50 परिवार मौजूद थे। धुआं और लपटें फैलने से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस का दल मौके पर पहुंचा।

दमकल कर्मियों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अग्निशमन विभाग ने कई दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में चिंगारी को आग लगने की वजह माना जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं तथा मृतकों की पहचान और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


  • मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
    नोएडा के सेक्टर 66 में एक इमारत में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने के भी निर्देश दिए।

    प्रशासन को निर्देश
    मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने के लिए कहा।

    पुलिस के मुताबिक, थाना फेस-3 क्षेत्रांतर्गत गली नं0 2 ममूरा में एक इमारत में इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी चार्ज पर लगे होने से उत्पन्न स्पार्क के कारण आसपास खड़े पेट्रोल वाहनों द्वारा आग पकड़ ली गई। सूचना पर तत्काल फायर सर्विस यूनिट की 07 फायर टेंडर व हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, मुख्य शमन अधिकारी तथा स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य प्रारंभ किया। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया यह भवन जी+4 है। लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बाहर निकाला गया तथा धुएं से दो व्यक्तियों के स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा एक महिला व एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया गया।

    Share:

  • सरकारी स्कूल के क्लासरूम में दो टीचर करने लगे रोमांस, VIDEO वायरल होते ही दोनों सस्पेंड

    Wed Jul 15 , 2026
    कन्नौज: स्कूल में बच्चे पढ़ने आते हैं. शिक्षक पढ़ाने. लेकिन उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj, Uttar Pradesh) से सामने आए एक वीडियो ने शिक्षा विभाग को भी कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सरकारी स्कूल के दो टीचर क्लासरूम के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved