img-fluid

बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, जमीन विवाद मामले में गोली मारने का आरोप

July 15, 2026

छतरपुर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले में बागेश्वर महाराज (Bageshwar Maharaj) के भाई शालिग्राम गर्ग को जमीन विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में अंकित मिश्रा को भी हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद राजनगर कोर्ट में पेश किया गया.

जानकारी के अनुसार, घटना 14 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है. राजनगर थाना क्षेत्र के कोंडा गांव निवासी मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि वह अपने साथियों के साथ गांव में मौजूद थे. इसी दौरान शालिग्राम गर्ग अपने साथी सतीश, आशीष और एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचे.


  • जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग का आरोप
    पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से मारपीट की. आरोप है कि इस दौरान तीन राउंड फायरिंग भी की गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं. वायरल वीडियो को लेकर पुलिस भी जांच कर रही है.

    एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
    इस घटना पर एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया कि शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है. एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है. उन्होंने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है और राजनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है. साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना जारी है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें, शालिग्राम गर्ग का नाम इससे पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है. उन पर पिस्टल लहराने, धमकी देने, मारपीट करने और टोलकर्मियों से विवाद के आरोप लग चुके हैं.

    Share:

  • धीरेंद्र शास्त्री के भाई का गोलीकांड, छतरपुर में पीड़ित किसान को जान का खतरा, ग्वालियर में करवा रहे इलाज

    Wed Jul 15 , 2026
    ग्वालियर। छतरपुर (Chhatarpur) के बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) से जुड़े गोलीकांड का मामला अब ग्वालियर पहुंच गया है। घटना में घायल मोतीलाल कुशवाहा का ग्वालियर के सरकारी ट्रामा सेंटर में ऑपरेशन होना है जहां डॉक्टर उनके सीने में फंसी गोली निकालने के लिए ऑपरेशन की तैयारी में जुट गए हैं। मोतीलाल ने कई गंभीर आरोप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved