img-fluid

MP: पत्नी की हत्या कर 3 राज्यों में छिपता रहा पति, 6 साल बाद कानून के हत्थे चढ़ा

July 16, 2026

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर (Shajapur) में आज से छह साल पुरानी की गई हत्या का खुलासा किया गया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या चरित्रहीन की शंका में की थी। शक के आधार पर उसने चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हत्यारे पति को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई का जी रही है।

दरअसल, यह पूरा मामला अक्टूबर 2020 का है। ललित पंचोली ने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। इस दौरान आरोपी की लोकेशन तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में मिली। आज गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला प्रेसवार्ता कर इस हत्याकांड का खुलासा किया।


  • पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आरोपी ललित पंचोली बीते छह साल से फरार चल रहा था। उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में फरारी काट रहा था। इस दौरान वह प्राइवेट काम कर अपना जीवनयापन कर रहा था। मुखबिर तंत्र और इनपुट के आधार पर लालघाटी की टीम ने तमिलनाडु के कांचीपुरम से गिरफ्तार किया और मध्य प्रदेश लेकर आई। आरोपी ने चरित्र शंका को लेकर अपनी पत्नी की हत्या की थी। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

    Share:

  • ईरान के कैंसर हॉस्पिटल में बच्चों का कीमो चल रहा था, तभी अमेरिका ने किया अटैक!

    Thu Jul 16 , 2026
    नई दिल्ली: अमेरिकी हमले (US attacks) के बीच ईरान अपने वजूद के संकट से गुजर रहा है. बुधवार रात को ईरान पर अमेरिका ने कई हमले किए. इन हमलों का निशाना ईरान के कैंसर हॉस्पिटल बने. ईरान में तो स्थिति ऐसी रही कि कीमोथेरेपी करवा रहे बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल से भागना पड़ा. ये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved