img-fluid

पुलिस ने जगन्नाथ रथयात्रा से 24 संदिग्धों को पकड़ा

July 17, 2026

उज्जैन। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान पुलिस ने कार्यवाही कर 24 संदिग्धों को अभिरक्षा में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी नागझिरी, उप पुलिस अधीक्षक कमल निगवाल के नेतृत्व में तैनात पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए जिनकी गतिविधियां संदिग्ध एवं असामान्य प्रतीत होने पर तत्काल उन्हें रोककर पूछताछ की गई।


  • प्रारंभिक पूछताछ एवं परिस्थितियों के आधार पर यह संदेह व्यक्त हुआ कि उक्त व्यक्ति भीड़भाड़ का लाभ उठाकर जेबकतरी, चोरी अथवा अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों को अंजाम दे सकते थे। विस्तृत पूछताछ एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु संबंधित थाना क्षेत्र में भेजा गया। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर श्रीमती दीपिका शिंदे के नेतृत्व में ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम, जिसमें आरक्षक अरुण, आरक्षक अशोक, आरक्षक दीप सिंह एवं आरक्षक केदार पटेल शामिल थे, द्वारा एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। वैधानिक कार्रवाई हेतु उक्त संदिग्ध को संबंधित थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ भेजा गया। रथयात्रा के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुल 24 संदिग्ध व्यक्तियों को अभिरक्षा में लिया गया है।
    सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है। उक्त उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा उप पुलिस अधीक्षक कमल निगवाल, थाना प्रभारी नागझिरी एवं उनकी संपूर्ण पुलिस टीम तथा नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर दीपिका शिंदे एवं उनकी पुलिस टीम को 10-10 हजार रु. का नगद पुरस्कार घोषित किया गया।

    Share:

  • उज्जैन में तेज गति से वाहन चलाने से हुई इस वर्ष सैकड़ों दुर्घटनाएँ

    Fri Jul 17 , 2026
    उज्जैन। उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में इस साल सबसे ज्यादा हिट एंड रन की घटनाएं सामने आई हैं, जहाँ तेज रफ्तार वाहनों ने सड़क हादसे किए हैं और चालक मौके से फरार हो गए जो बेहद चिंताजनक है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के माथे पर एक ऐसा दाग लगा है, जो धुलने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved