img-fluid

16 दिन शेष सवारी में..अभी रिटेनिंग वॉल बनाने का काम शुरू नहीं हुआ

July 17, 2026

उज्जैन। सिंहस्थ के निर्माण कार्यों के चलते इस बार महाकाल की पहली सवारी के पहले कुछ निर्माण कार्यों को पूरा करना नगर निगम के सामने चुनौती है, हालांकि निगम आयुक्त का दावा है, इन कामों को पहली सवारी के तीन दिन पहले पूरा कर देंगे।


  • नदी से लेकर रामानुज कोट और हरसिद्धि पाल तक के मार्ग को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है, इसके लिए प्रजापति धर्मशाला और राम मंदिर तक कुछ मकानों के हिस्से को तोड़ा गया है और यहाँ पत्थर की वॉल और उसके बाद रिटेनिंग वॉल बनाई जा रही है। अभी लगभग 60 प्रतिशत रिटेनिंग वॉल बनाई जा चुकी है तथा अभी और काम बाकी है। इस संबंध में जब निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा से पूछा गया तो उनका कहना था कि यहाँ पर अभी रिटेनिंग वॉल बनाएँगे और उसके बाद सड़क को साफ कर देंगे, ताकि सवारी ठीक ढंग से निकल सके। इसके अलावा रामानुज कोट से गणगौर दरवाजे तक भी पाइपलाइन बदलने और डालने का काम चल रहा है, यहाँ पर भी काफी खुदाई हो गई है। इस काम को भी सवारी के 3 दिन पहले पूरा करने की बात निगम आयुक्त ने कही है। अब सवारी में कुल 16 दिन और शेष रह गए हैं और इतना काम करना है जो नगर निगम के सामने एक बड़ी चुनौती है, हालांकि दिन रात यहाँ पर काम चलाया जा रहा है, इसलिए यह काम पूरा भी हो सकता है, यदि यह काम समय पर पूरा नहीं हुआ तो सवारी का रास्ता भी बदलना पड़ सकता है। जिस प्रकार कार्तिक मास में सवारी गणगौर दरवाजे होकर निकलती है, वैसा निर्णय भी यदि उस समय तक निर्माण नहीं हुए तो लिया जा सकता है।

    Share:

  • फ्रीबीज पर जल्द सुनवाई की मांग, CJI बोले- खाली समय में इसपर बात करेंगे

    Fri Jul 17 , 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक जनहित याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की गई. इस याचिका में चुनाव से पहले फ्रीबीज (चुनाव से पहले की जाने वाली मुफ्त योजनाओं की घोषणा) पर रोक लगाने की मांग की गई है. याचिका में कहा गया है कि ऐसे वादे करने वाली राजनीतिक पार्टियों का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved