img-fluid

MP: सार्वजनिक शौचालय में मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

July 17, 2026

अमरवाड़ा। नगर के सार्वजनिक शौचालय महिला प्रसाधन में सुबह करीब 9 बजे नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु का शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सफाई के दौरान सार्वजनिक शौचालय में नवजात शिशु शव दिखाई दिया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।


  • पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात शिशु का शव वहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका।पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। साथ ही चिकित्सकीय परीक्षण के लिए शिशु के शव को भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को अवश्य उपलब्ध कराएं।

    Share:

  • जींद में 14700 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Fri Jul 17 , 2026
    जींद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने जींद में 14700 करोड़ रुपए की (Worth Rs.14,700 crore in Jind) विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया (Inaugurated and laid the Foundation Stones for Projects) । इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में पूरा हरियाणा ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved