img-fluid

श्रावणी मेले पर बनाएं वीडियो और जीतें 3 लाख, बिहार पर्यटन विभाग की इन्फ्लुएंसर्स के लिए अनोखी प्रतियोगिता

July 18, 2026

पटना। बिहार (Bihar) के प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 (Shravani Fair 2026) को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए बिहार पर्यटन विभाग (Bihar Tourism Department) ने सोशल मीडिया क्रिएटर्स (Social media creators) और इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक खास प्रतियोगिता (Competition) शुरू की है। इस पहल के जरिए विभाग कांवड़िया परंपरा और श्रावणी मेले की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल माध्यम से वैश्विक पहचान दिलाना चाहता है।

पर्यटन विभाग ने इस राष्ट्रव्यापी वीडियो-मेकिंग प्रतियोगिता का नाम “श्रावणी मेला 2026: एन इन्फ्लुएंसर्स पर्सपेक्टिव” रखा है। पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के योग्य सोशल मीडिया क्रिएटर्स हिस्सा ले सकते हैं।

कौन ले सकता है हिस्सा?
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं।
– प्रतिभागी के फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और यूट्यूब अकाउंट को मिलाकर कम से कम 25,000 फॉलोअर्स होने चाहिए।
– आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
– प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उम्र 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है।


  • विजेता को मिलेगा 3 लाख रुपये का इनाम
    प्रतियोगिता में शामिल वीडियो या रील की अवधि 30 सेकंड से 2 मिनट के बीच होनी चाहिए। वीडियो पूरी तरह श्रावणी मेले और मुंगेर, बांका व भागलपुर से गुजरने वाले कांवड़िया रूट पर आधारित होना चाहिए।

    पर्यटन विभाग ने विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कारों की घोषणा की है-

    प्रथम पुरस्कार: 3 लाख रुपये
    द्वितीय पुरस्कार: 2 लाख रुपये
    तृतीय पुरस्कार: 1 लाख रुपये
    चौथा पुरस्कार: 50-50 हजार रुपये (दो विजेताओं को)
    सांत्वना पुरस्कार: 25-25 हजार रुपये (पांच विजेताओं को)

    AI से बनाई वीडियो हुई तो एंट्री रद्द
    बिहार पर्यटन विभाग के अनुसार, श्रावणी मेला इस वर्ष 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को पहली सोमवारी यानी 3 अगस्त 2026 के बाद अपनी वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना होगा। इसके बाद दूसरी सोमवारी के दो दिनों के भीतर वीडियो को विभाग के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। प्रतियोगिता में शामिल होने की अंतिम तारीख 13 अगस्त 2026 तय की गई है।

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि वीडियो पूरी तरह ओरिजिनल, एचडी क्वालिटी और जियो-टैग्ड होना चाहिए। वीडियो में किसी भी तरह का आपत्तिजनक कंटेंट, वॉटरमार्क या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। AI से तैयार या एडिट की गई सामग्री मिलने पर प्रतिभागी की एंट्री तुरंत रद्द कर दी जाएगी। विजेताओं का चयन विभाग द्वारा गठित जूरी और सोशल मीडिया पर 45 दिनों के दौरान मिलने वाली रीच, लाइक्स और शेयर के आधार पर किया जाएगा।

    Share:

  • US के नए बिल पर भारत की नजर, निशाने पर रूसी तेल खरीदार देश!

    Sat Jul 18 , 2026
    डेस्क: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है. इसी बीच अमेरिका में एक नया बिल पेश किया गया है, जिसने भारत की चिंता बढ़ा दी है. इस बिल में रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने की बात कही गई है. इस लिस्ट में भारत और चीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved