img-fluid

बारिश का लंबा ब्रेक, औसत से फिर पिछड़ा प्रदेश, सामान्य से 15% कम वर्षा

July 18, 2026

  • आज से फिर बारिश की उम्मीद, पश्चिमी मप्र में कमी सिर्फ 5%, पूर्वी मप्र 26% पीछे
  • इंदौर जिला औसत से अब भी 39 प्रतिशत आगे

इंदौर। प्रदेश (State) में मानसून (Monsoon) की रफ्तार थमने से बारिश का आंकड़ा फिर सामान्य से नीचे पहुंच गया है। 1 जून से 17 जुलाई तक मध्यप्रदेश (MP)  में औसत 9.7 इंच बारिश हुई है, जबकि इस अवधि का सामान्य औसत 11.5 इंच है। यानी प्रदेश में अब तक 15 प्रतिशत कम बारिश (rain) दर्ज की गई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में स्थिति ज्यादा कमजोर है, जहां बारिश सामान्य से 26त्न कम है, जबकि पश्चिमी मध्यप्रदेश में यह कमी सिर्फ 5त्न है। मौसम विभाग के अनुसार आज से इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।


  • प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में जहां औसत से कम बारिश हुई है, वहीं इंदौर की स्थिति इस मामले में बेहतर है। इंदौर में पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई। हालांकि 1 जून से अब तक जिले में औसतन 13.9 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 3.9 इंच अधिक है। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 24 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इंदौर सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज से फिर बारिश की शुरुआत होगी, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इससे बारिश के मामले में प्रदेश एक बार फिर बढ़त बना सकता है।

    देवास सबसे आगे, इंदौर दूसरे नंबर पर, आलीराजपुर सबसे पीछे
    प्रदेश में 1 जून से 17 जुलाई तक हुई बारिश के आंकड़ों में देवास सबसे आगे है, जहां अब तक 17.9 इंच बारिश दर्ज हुई है। इंदौर 13.9 इंच के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि बुरहानपुर में 12.5 इंच, भोपाल में 12.9 इंच और उज्जैन में 11.7 इंच बारिश दर्ज की गई है। दूसरी ओर आलीराजपुर सबसे पीछे है, जहां अब तक केवल 2.3 इंच बारिश हुई है। इसके अलावा रीवा में 4.5 इंच, मैहर में 6.2 इंच, सीधी में 7.5 इंच और नर्मदापुरम में 8.3 इंच बारिश दर्ज की गई है। बारिश में आए लंबे ब्रेक के कारण प्रदेश का औसत फिर सामान्य से नीचे पहुंच गया है। हालांकि पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई जिले अब भी सामान्य से अधिक या उसके आसपास बारिश दर्ज कर रहे हैं।

    सबसे कम बारिश वाले 5 जिले
    जिला वास्तविक सामान्य कमी
    आलीराजपुर 2.3 10.4 -78%
    रीवा 4.5 11.6 -61%
    मैहर 6.2 12.0 -48%
    नर्मदापुरम 8.3 15.3 -46%
    सीधी 7.5 13.1 -42%

    सबसे ज्यादा बारिश वाले 5 जिले
    जिला वास्तविक सामान्य अधिक
    देवास 17.9 10.6 +69%
    इंदौर 13.9 10.0 +39%
    बुरहानपुर 12.5 9.8 +28%
    भिंड 8.6 6.9 +24%
    आगर-मालवा 12.2 10.0 +23%

    इंदौर जिले में इस साल और पिछले साल की बारिश
    केंद्र 2026 2025
    इंदौर 13.0 6.6
    महू 9.7 10.3
    सांवेर 12.8 6.5
    देपालपुर 15.4 9.1
    गौतमपुरा 22.7 3.9
    हातोद 9.9 6.8
    औसत 13.9 7.2
    (जानकारी मौसम विभाग के अनुसार, आंकड़े इंच में)

    Share:

  • दरभंगा में 'बाल कतरवा' गैंग का खौफ, रात को चुपके से काट रहे औरतों के बाल

    Sat Jul 18 , 2026
    दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले और उसके आस-पास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों ‘बाल कतरवा’ गैंग का खौफ बढ़ता जा रहा है। स्थानीय महिलाओं के बीच दहशत का माहौल है। चर्चा है कि रात के अंधेरे में या जब महिलाएं सो रही होती हैं, तब कोई चुपके से आता है और उनके बाल काटकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved