img-fluid

जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही

July 18, 2026

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार (18 जुलाई 2026) को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर स्याही फेंक दिया. घटना उस समय हुई जब दीपके प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे. चश्मदीदों के अनुसार, अभिजीत दिपके मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान एक महिला अचानक उनके करीब पहुंची और उन पर स्याह फेंक दिया.


  • घटना के बाद वहां मौजूद लोगों और समर्थकों के बीच कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई. घटना के तुरंत बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और अन्य लोगों ने महिला को रोक लिया. इस दौरान कार्यक्रम कुछ देर के लिए प्रभावित भी हुआ.

    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने यह कदम किस वजह से उठाया और उसके पीछे क्या कारण था. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल के दिनों में विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार प्रदर्शन और धरने चल रहे हैं. इसी बीच अभिजीत दिपके पर हुए इस घटनाक्रम ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है.

    Share:

  • 'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला

    Sat Jul 18 , 2026
    गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी सांसद रवि किशन ने विपक्ष को जमकर आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संस्कृत उर्दू और अब भगवान श्रीकृष्ण के बारे में बोलने लगे हैं. उन्हें पता है कि यूपी का चुनाव आ रहा है. कांग्रेस और सपा में छटपटाहट है. कांग्रेस और सपा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved