img-fluid

सिहोरा-खितौला में चोरों की दहशत, खाकी सुस्त

July 18, 2026

  • खितौला थाना क्षेत्र की चोरी बनी पुलिस का सिरदर्द, पुरानी चोरियों का भी खुलासा नहीं

सिहोरा। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ महीनों में दुकानों और सूने मकानों को निशाना बनाया। अज्ञात चोर लाखों उड़ा ले गए जिससे क्षेत्रीय वाशिंदों और व्यापारियों में दहशत है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।


  • ताजा मामला खितौला थाना क्षेत्र के वार्ड 13 स्थित जय भवानी कॉलोनी के पीछे लखराम मोहल्ला का है। जहां 12 जुलाई की देर रात चोरों ने एक साथ तीन मकान को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी थी। सबसे बड़ी चोरी दिनेश दुबे के घर में हुई थी जहां से डेढ़ लाख रुपये और करीब तीन लाख के सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।

    पहले भी हुई चोरियां
    थाना सिहोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल 2026 की शाम स्वर्णलता मिश्रा निवासी कुरेर रोड सिहोरा ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि वे शासकीय अस्पताल सिहोरा में कार्यरत हैं और दोपहर करीब 2 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकली थीं। घर सूना होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इन मामलों सहित कई घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।

    बढ़ती चोरियों से जनप्रतिनिधियों में आक्रोश
    सिहोरा कांग्रेस अध्यक्ष पवन सोनी ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि नगर में दर्जनों चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन कई मामले में अब तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है लगातार सामने आ रही नई वारदातों के करण लोगों का भरोसा पुलिस पर कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है।

    सत्तापक्ष का गैर जिम्मेदाराना रवैया
    जब इस गंभीर सुरक्षा संकट और नागरिकों की दहशत को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश पटेल से संपर्क किया गया, तो उन्होंने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। मैं अभी कार ड्राइव कर रहा हूँ कहकर जनता से जुड़े इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे पर बात करने से मना कर दिया।

    जल्द होगा खुलासा
    नगर में हुई चोरियों के आरोपियों की तलाश की जा रही है संदिग्धों को पकडऩे के लिए टीम रवाना की गई है जल्द ही खुलासा करेंगे।
    आदित्य सिंघारिया, एसडीओपी सिहोरा

    Share:

  • कानून की जानकारी से व्यक्ति दायित्वों का निर्वहन करता है: जिला न्यायाधीश

    Sat Jul 18 , 2026
    विधिक साक्षरता क्लब के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन पाटन। पाटन नगर स्थित तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय में विधिक साक्षरता क्लब के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश स्वयं प्रकाश जी दुबे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved