img-fluid

कानून की जानकारी से व्यक्ति दायित्वों का निर्वहन करता है: जिला न्यायाधीश

July 18, 2026

  • विधिक साक्षरता क्लब के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन

पाटन। पाटन नगर स्थित तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय में विधिक साक्षरता क्लब के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश स्वयं प्रकाश जी दुबे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।



  • अपने उद्बोधन में न्यायाधीश स्वयं प्रकाश ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विधिक साक्षरता के उद्देश्य एवं उसकी उपयोगिता को विभिन्न उदाहरणों तथा पौराणिक कथाओं के माध्यम से सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है, क्योंकि इससे व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकता है। विशेष रूप से छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली छोटी-छोटी सावधानियों पर प्रकाश डाला, जिनका पालन कर वे स्वयं को अपराधों से सुरक्षित रख सकती हैं। साथ ही उन्होंने नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने, माता-पिता, परिवार, समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार, नैतिकता एवं विधिक जागरूकता के माध्यम से विद्यार्थी भविष्य में सफल नागरिक, कुशल अधिकारी तथा समाजसेवी बन सकते हैं।प्राचार्य सी एस ठाकुर ने अपने उद्बोधन में माननीय न्यायाधीश के द्वारा बताई गई बातों को विद्यालय में बार-बार दोहराकर विद्यार्थियों को स्मरण करने की बात कही साथी ऐसी अन्य जानकारियां भी उन्हें इसी प्रकार की गोष्ठियों के माध्यम से प्रदान करने की बात की।

    छात्रा कल्पना को किया सम्मानित
    पिछले सत्र में कक्षा दसवीं में तान्या स्कूल की छात्रा कल्पना ठाकुर ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में नौवां स्थान प्राप्त करने पर ने टीका, फूलमाला पहनाकर एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधिक साक्षरता समिति के सचिव अंशुल पटेल, उप प्राचार्य सुजीत सिंह ठाकुर, जसपाल सिंह, अनिल पटेल, मनीषा ठाकुर, शशांक चौधरी, आकाश तिवारी, आस्था जैन, वैशाली मैडम, सागर देव दुबे, नन्हीं ठाकुर, विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

    Share:

  • कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

    Sat Jul 18 , 2026
    डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा में लगी जंगलों की आग से उठ रहे धुएं को लेकर कनाडा सरकार पर तीखा हमला बोला है. ट्रंप ने आरोप लगाया कि कनाडा अपने जंगलों की ठीक से देखभाल नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से जहरीली और प्रदूषित हवा अमेरिका के कई हिस्सों तक पहुंच रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved