img-fluid

सीधी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, 27 बार फोन कर बुलाया, जंगल में पहुंची छात्रा को पत्थर से मारा डाला

July 18, 2026

सीधी। सीधी जिले (Sidhi district) के चुरहट थाना क्षेत्र के कोष्टा पवाई जंगल में मिले मानव कंकाल की पहचान और हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस जांच के अनुसार, यह मामला प्रेम संबंध और शादी को लेकर हुए विवाद के बाद हुई हत्या से जुड़ा है। पुलिस ने मामले में पवन कुमार कारपेंटर (20), निवासी चिलरी कला, थाना कमर्जी को गिरफ्तार किया है।

मृतका की पहचान प्रियंका साकेत (19), निवासी ग्राम मवई, थाना चुरहट के रूप में हुई है। प्रियंका बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच वर्ष 2025 से प्रेम संबंध थे। पिछले कुछ महीनों से प्रियंका शादी के लिए आरोपी पर दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी परिवार के विरोध का हवाला देकर शादी से इनकार कर रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन आरोपी ने प्रियंका को मिलने के लिए लगातार 27 बार फोन किया। इसके बाद प्रियंका चुरहट पहुंची और दोनों कोष्टा पवाई जंगल की ओर चले गए। वहां शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।


  • पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया?
    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रियंका को समझाने के लिए बुलाया था। आरोपी के अनुसार, बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से में उसने पत्थर से हमला कर दिया, जिससे प्रियंका की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि आरोपी के बयानों की जांच उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। हत्या के बाद आरोपी ने कथित तौर पर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, उसने मृतका का मोबाइल बंद कर दिया, उसके व्हाट्सएप से परिजनों को भ्रामक संदेश भेजे और बाद में मोबाइल को नदी में फेंक दिया।

    30 जून 2026 को जंगल में मानव कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। डीएनए परीक्षण, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस मृतका की पहचान और आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

    Share:

  • सोनम वांगचुक को अनशन से जबरन हटाए जाने पर भड़की फिल्म इंडस्ट्री

    Sat Jul 18 , 2026
    नई दिल्ली: 20 दिनों से जनंत मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के समर्थन में हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस का गिरोह आया और उन्हें अस्पताल लेकर गया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सरकार के सख्त रवैये को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved