img-fluid

सोनम वांगचुक को किसी अन्य मेडिकल सेंटर में शिफ्ट किया जाए – पत्नी गीतांजलि

July 18, 2026


नई दिल्ली । पत्नी गीतांजलि (Wife Gitanjali) ने कहा कि सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को किसी अन्य मेडिकल सेंटर में शिफ्ट किया जाए (Should be shifted to another Medical Center) ।


  • दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और अस्पताल प्रबंधन की पारदर्शिता को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट को एक पत्र लिखकर उनकी चिकित्सा रिपोर्ट पर गंभीर चिंता जताई है और उन्हें तुरंत डिस्चार्ज कर किसी अन्य मेडिकल सेंटर में शिफ्ट करने की मांग की है।

    अस्पताल प्रशासन को लिखे पत्र में गीतांजलि ने बताया कि अस्पताल की टीम द्वारा उन्हें सूचित किया गया कि शनिवार सुबह सोनम वांगचुक का पोटैशियम लेवल अचानक गिरकर 2.9 पर आ गया है। परिवार ने इस रिपोर्ट पर गहरा अचंभा व्यक्त किया है, क्योंकि इससे एक दिन पहले (17 जुलाई) शाम 4:16 बजे उनका पोटैशियम लेवल 4.3 था, जो कि पूरी तरह सामान्य था। पत्र के अनुसार, जब परिवार ने इस अचानक आए बदलाव को लेकर अस्पताल की टीम से डिजिटल या फिजिकल मेडिकल रिपोर्ट साझा करने की मांग की, तो अस्पताल प्रबंधन ने रिपोर्ट देने से साफ इनकार कर दिया।

    इसके अलावा, पिछले 20 दिनों से सोनम वांगचुक की सेहत की निगरानी कर रहे डॉक्टरों को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। गीतांजलि ने कहा कि अस्पताल प्रशासन के इस ढुलमुल रवैए और पारदर्शिता की भारी कमी के कारण अस्पताल के प्रति उनका भरोसा डगमगा गया है। सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की सुरक्षा और सटीक मेडिकल डायग्नोसिस (जांच) को सुनिश्चित करने के लिए उनके परिवार ने अब उन्हें सफदरजंग अस्पताल से हटाकर अपनी पसंद के किसी अन्य चिकित्सा केंद्र में शिफ्ट करने का फैसला किया है। पत्र में मेडिकल सुपरिटेंडेंट से अपील की गई है कि वांगचुक की डिस्चार्ज संबंधी सभी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि उनके इलाज में कोई देरी न हो।

    Share:

  • सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बावजूद आंदोलन बिना रुके जारी रहेगा - एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार

    Sat Jul 18 , 2026
    बारामती । एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार (NCP (SP) chief Sharad Pawar) ने कहा कि सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बावजूद (Despite Sonam Wangchuk being admitted to the Hospital) आंदोलन बिना रुके जारी रहेगा (Agitation will continue Uninterrupted) । मीडिया से बातचीत करते हुए पवार ने कहा, “हमें उम्मीद थी कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved