
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार (20 जुलाई) को जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर मार्च कर दिया. इस दौरान भारी बवाल हुआ. बवाल के बीच सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे. नड्डा के साथ मुलाकात के बाद सौरव दास ने कहा कि सरकार ने आगे बातचीत का आश्वासन दिया है.
सौरव दास ने नड्डा से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैंने और आशुतोष रांका ने करीब 2 घंटे इंतजार के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से 10 मिनट की मुलाकात की. हमने हमारी मांगों को लिखित में सौंपा है उन्होंने आगे बातचीत का आश्वासन दिया है. हम उसी प्रक्रिया में लगे हुए हैं. इसी बीच बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिए जाने जैसी खबरें भी आ रही हैं.’
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने ट्वीट किया, ‘पुलिस ने अभिजीत दिपके को उठा लिया है! हम सभी सांसदों से अपील करते हैं कि वे तुरंत सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में खड़े हों! पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है.’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved