img-fluid

लव मैरिज करने पर माता-पिता ने बेटी को मारकर शव झाड़ियों में फेंका, दामाद ने भागकर बचाई जान

July 21, 2026

फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज़ माता-पिता ने रास्ते में बेटी और दामाद को घेरकर हमला कर दिया। परिजनों ने बेटी को मार डाला और शव को झाड़ियों को फेंक दिया। जबकि दामाद ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने युवती का शव फरीदकोट–बठिंडा नेशनल हाईवे-54 पर झाड़ियों से बरामद हुआ। देर रात हुई इस वारदात के बाद पुलिस आज मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, फरीदकोट–बठिंडा नेशनल हाईवे-54 पर गांव ढिलवां कलां के पास कुछ लोगों ने हाईवे किनारे झाड़ियों में एक नवविवाहिता का शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान फरीदकोट जिले के गांव हरिका बुर्ज निवासी महिकप्रीत कौर, पत्नी जगदीप सिंह, के रूप में हुई है।


  • डीएसपी इन्वेस्टिगेशन फरीदकोट अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस को नेशनल हाईवे के पास खेतों में एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतका की पहचान हो गई।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिकप्रीत कौर ने अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम विवाह किया था, जिससे उसके परिवार के सदस्य नाराज़ थे। पुलिस के अनुसार, मृतका के परिजनों ने रास्ते में पति-पत्नी को घेरकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान पति किसी तरह खेतों की ओर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जबकि हमलावरों ने महिकप्रीत कौर की मौके पर ही बेरहमी से हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    Share:

  • सिक्किम में लैंडस्लाइड के बाद 10 शव बरामद, PM मोदी और अमित शाह ने CM तमांग से की बात

    Tue Jul 21 , 2026
    नामची। सिक्किम के नामची जिले में एक निर्माणाधीन सुरंग लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई। इस घटना को लेकर नामची की पुलिस अधीक्षक सोनम डोलमा ने बताया कि सुरंग के अंदर करीब 27 लोगों के फंसे होने की आशंका है, जबकि अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं। डोलमा ने कहा, “हमारे मौजूदा अनुमान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved