img-fluid

पीएम आवास के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी से केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने चर्चा की

July 21, 2026


नई दिल्ली । पीएम आवास के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान (During Protest near PM’s Residence) केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह (Union Minister of State Jitendra Singh) ने राहुल गांधी से चर्चा की (Spoke with Rahul Gandhi) ।


  • जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के सोमवार को संसद मार्च में शामिल हुए छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसके विरोध में मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास के पास धरना दिया। विपक्षी सांसदों के इस विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई। बताया जाता है कि केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से विरोध-प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की। पीएम आवास के पास हो रहे विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य सांसद मौजूद थे।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य सांसदों ने जमीन पर बैठकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा, “हमने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर संसद में छात्रों के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की थी। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस पर चर्चा कराने के लिए उन्हें सरकार से अनुमति लेनी होगी। यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और उनके साथ मारपीट की जा रही है। प्रधानमंत्री ने अब तक उनसे माफी तक नहीं मांगी है। देश के युवा ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री इस पर मौन क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और छात्रों पर हो रहे इस दमन को तत्काल रोकना चाहिए।”

    उन्होंने कहा कि देश के छात्र न्याय की मांग कर रहे हैं और उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि जो भी भारतीय यह मानता है कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए, वह प्रधानमंत्री आवास के सामने आयोजित धरने में शामिल होकर उनका समर्थन करे।

    Share:

  • धरने पर बैठे राहुल गांधी को उठा ले गई पुलिस, PM आवास के पास कर रहे थे प्रदर्शन

    Tue Jul 21 , 2026
    नई दिल्ली। पेपर लीक (Paper leak) के मुद्दे पर विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार (Central government) पर हमला बोला है। मॉनसून सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे। ये सभी नेता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved