img-fluid

बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता

July 22, 2026

  • भेड़ाघाट पुलिस पर लापरवाही का आरोप

जबलपुर। लापता बेटी की तलाश में भटक रहे एक पिता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीडि़त ने भेड़ाघाट थाना पुलिस पर मामले की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बेटी की शीघ्र बरामदगी और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।



  • जानकारी के अनुसार, जिलेटिन फैक्ट्री क्षेत्र निवासी राजकुमार वर्मा ने एसपी कार्यालय में दिए आवेदन में बताया कि उनकी बेटी 14 जुलाई को कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने भेड़ाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पीडि़त पिता का आरोप है कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि बरेला निवासी गणेश सोनवानी उनकी बेटी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उनका दावा है कि उन्होंने संदिग्ध युवक का नाम, पता और उससे संबंधित अन्य जानकारियां पुलिस को उपलब्ध कराई थीं।

    सूचना देने के बाद भी जांच नहीं हुई
    राजकुमार वर्मा का आरोप है कि पर्याप्त जानकारी उपलब्ध कराने के बावजूद पुलिस ने संबंधित स्थान पर जाकर प्रभावी जांच नहीं की। उन्होंने यह भी दावा किया कि संदिग्ध युवक की पत्नी द्वारा लगाए गए कुछ गंभीर आरोपों की जानकारी भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन उसके बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

    बेटी की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
    पीडि़त पिता ने आवेदन में आशंका जताई है कि उनकी बेटी किसी अप्रिय घटना का शिकार हो सकती है। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बेटी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने तथा यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।फिलहाल इस मामले में भेड़ाघाट थाना पुलिस का पक्ष सामने आना शेष है। मामले की जांच जारी है और पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

    Share:

  • '19 लाख का जुर्माना दिया, अब 4 लाख की दावत दो', पंचों का तुगलकी फरमान

    Wed Jul 22 , 2026
    सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले से कानून व्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक बेहद गंभीर घटना उजागर हुई है. जिले के मामावली गांव में देवासी समाज के एक परिवार को पिछले करीब एक महीने से कड़े सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है. दो बच्चों के बीच हुए विवाद और पुलिसिया कार्रवाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved