img-fluid

क्या प्रभाव छोड़ पाएंगे एल्डरमैन…?

July 22, 2026

  • 9 महीने का कार्यकाल, बिना बजट के जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल सहित 13 नगर निगमों में 108 एल्डरमैन (नामित पार्षद) नियुक्त कर दिए हैं, लेकिन इन नियुक्तियों के साथ ही उनकी भूमिका को लेकर सवाल भी खड़े हो गए हैं। एल्डरमैन परिषद की बैठकों में शामिल होकर जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उनके पास न कोई विकास निधि होगी और न ही किसी प्रकार के वित्तीय अधिकार। ऐसे में उनकी भूमिका केवल सलाह और सुझाव तक सीमित रहने की संभावना है।



  • भोपाल नगर निगम में 12 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि इनमें मंत्री, सांसद और विधायकों के समर्थकों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। हालांकि, नगर निगम की मौजूदा परिषद का कार्यकाल भी अब करीब 13 महीने ही शेष है। अगले वर्ष नगर निगम चुनाव और उससे पहले लागू होने वाली आचार संहिता को देखते हुए एल्डरमैन के पास सक्रिय काम के लिए लगभग नौ महीने का ही समय रहेगा।

    सवाल पूछ सकेंगे, लेकिन काम मंजूर नहीं करा सकेंगे
    नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के अनुसार एल्डरमैन को परिषद में सवाल पूछने, प्रस्तावों पर चर्चा करने और जनहित के मुद्दे उठाने का अधिकार रहेगा, लेकिन उनके लिए किसी प्रकार के बजट या विकास निधि का प्रावधान नहीं है। वे किसी विकास कार्य की वित्तीय स्वीकृति भी नहीं दे सकेंगे। सरकार ने भोपाल के अलावा उज्जैन, मुरैना, सागर, रीवा, सतना, सिंगरौली, कटनी, छिंदवाड़ा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास और रतलाम नगर निगमों में भी एल्डरमैन नियुक्त किए हैं। भोपाल में 12 और अन्य नगर निगमों में 8-8 एल्डरमैन बनाए गए हैं, जबकि इंदौर नगर निगम में फिलहाल नियुक्तियां रोक दी गई हैं।

    Share:

  • CJP मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर CJI सूर्यकांत ने की टिप्पणी

    Wed Jul 22 , 2026
    नई दिल्ली। सीजेपी मार्च के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है, “हमारा समय बर्बाद मत कीजिए।” जब वकील ने कहा कि पुलिस की ज्यादती दिखाने वाले वीडियो मौजूद हैं, तो सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved